बिहार की आज की प्रमुख खबरें
07/07/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:
👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा आज एक अणे मार्ग स्थित संकल्प से 501 एम्बुलेंस का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद, स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पाण्डेय एवं कई वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में इस एकल नंबर डायल-112 पर नि:शुल्क कॉल करें। साथ ही इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करते रहें। इस बात का ध्यान रखा जाए कि सभी कॉल्स का सही तरीके से निर्धारित समय में निष्पादन हो और लोगों को ससमय सहायता मिले।
👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि डायल-112 कॉल सेंटर में कार्यरत सभी कर्मी महिलाएं हैं, जो दक्षता के साथ सभी कार्यों को सकुशल तरीके से हैंडल कर रही हैं। यह बहुत खुशी की बात है।
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह और पुलिस अधीक्षक ने आगामी बकरीद, 2022 के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु समीक्षा बैठक की। उन्होंने त्योहार के दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया।
👉 किशनगंज के जिलाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में “जिला आपूर्ति टास्क फोर्स” एवं “धान अधिप्राप्ति टास्क फोर्स” की समीक्षा बैठक हुई। इस मौके पर उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार ने हर घर नल का जल योजना के अंतर्गत अधिष्ठापित प्लांट का निरीक्षण किया।
👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने बिदुपुर प्रखंड के मझौली पंचायत का निरीक्षण किया। उन्होंने पुराने पंचायत भवन के जिर्णोद्धार कार्य हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
👉 मुंगेर के जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक ने आगामी श्रावणी मेला, 2022 की तैयारी को लेकर निरीक्षण किया। उन्होंने सभी सार्वजनिक धर्मशालाओं में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
👉 मधुबनी के जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शिक्षा की गुणवत्ता में प्रभावी सुधार लाने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित प्रधानध्यापकों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया
👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने नालंदा-जहानाबाद सीमा पर अवस्थित बरारी पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अंचलाधिकारी, मोदनगंज एवं कार्यपालक अभियंता, आर.डब्लू.डी. को बरारी पुल से पीरोधा गांव तक पहुंच पथ बनाने का निर्देश दिया।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar