बिहार की आज की प्रमुख खबरें
23/06/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:
👉 सूबे में यातायात को और सुगम बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा 24 जून, 2022 को लोकनायक गंगा पथ फेज वन, अटल पथ फेज टू और मीठापुर आरओबी का उद्घाटन किया जाएगा। इन पुलों के शुरू होने से लोगों को गांधी मैदान और PMCH की ओर जाने में सहूलियत होगी। इसके शुरू होने से उत्तर बिहार से आने वाले लोग भी कम समय में राजधानी पटना पहुंच सकेंगे। साथ ही PMCH से रेफर होने वाले मरीज गंगा पथ और दीघा एलिवेटेड रोड होते हुए 20 मिनट में एम्स पहुंच जाएंगे।
👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने उड़ीसा के पाटधरा रिजर्व फॉरेस्ट में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में बिहार के रोहतास जिला के दनवार गांव के रहनेवाले CRPF जवान धर्मेंद्र कुमार सिंह की शहादत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि उनकी शहादत को देश हमेशा याद रखेगा।
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने 24 जून, 2022 को लोकार्पित होने वाले मीठापुर रेलवे ओवरब्रिज, अटल पथ फेज-2 एवं गंगा पथ के यातायात प्रबंधन हेतु निरीक्षण किया।
👉 मधुबनी के जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार वर्मा ने अनुमंडल कार्यालय और भूमि सुधार कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने जनहित से जुड़ी संचिकाओं के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया।
👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने गंडक नदी के किनारे क्लब घाट स्थित एसडीआरएफ कैम्प का निरीक्षण किया। उन्होंने कैम्प में उपलब्ध संसाधनों का भौतिक रूप से सत्यापन किया।
👉 नवादा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने सदर प्रखंड के पहाड़पुर महादलित गांव का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने दर्जनों घरों में जाकर नल-जल योजना, आंगनबाड़ी, शिक्षा, पेंशन एवं राशन प्राप्ति के संबंध में स्थानीय लोगों से फीडबैक लिया।
👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने जिले के रतनी फरीदपुर प्रखंड के घेजन गांव से रूपसपुर तक सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 मुंगेर के जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार ने सदर प्रखंड के दियारा पंचायत जाफर नगर के विभिन्न वार्डों एवं दलित टोला में विकास योजनाओं की कार्य प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संधारित पंजी की भी जांच की।
👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई। उन्होंने अवैध उत्खनन पर रोक लगाने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को सघन छापेमारी का निर्देश दिया।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar