Homeकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार17/06/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

17/06/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

17/06/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक हुई। इस दौरान कुल 17 प्रस्तावों पर मुहर लगायी गयी।

👉 बिहार कैबिनेट ने बिहार स्टार्टअप नीति, 2022 को मंजूरी दी है। नई नीति में आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाया गया है। हर माह चयन समिति की बैठक होगी। इसके अलावा पटना वेटनरी कॉलेजों के विद्यार्थियों को कैबिनेट ने बड़ी सौगात दी है। अब इन्टर्नशिप 5000 से बढ़ाकर 15 हजार रुपये कर दिया गया।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा है कि सात निश्चय-2 के तहत भी काम शुरू हो गया है। हर गांव के सभी वार्डों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगायी जाएगी, जिससे रात भर रोशनी रहेगी। इसके लिए विभाग ने काम करना शुरू कर दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों के आवागमन को और बेहतर बनाने के लिए भी काम किया जायेगा।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने सुपौल-अररिया रेल लाइन के निर्माण हेतु मौजा-थुम्हा कटैया मिलिक में स्थल का निरीक्षण किया।

👉 किशनगंज के जिलाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में चयनित विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने हेतु प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षा बैठक हुई।

👉 दरभंगा के जिलाधिकारी श्री राजीव रोशन ने फुहिया-सिरनिया बांध का निरीक्षण किया। उन्होंने संभावित बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने विकास भवन के सभागार में संभावित बाढ़ पूर्व तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया।

👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला से संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 नवादा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने हिसुआ प्रखंड के जबरा महादलित गांव का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से नल-जल योजना, आंगनबाड़ी, शिक्षा, पेंशन, राशन के संबंध में फीडबैक लिया।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय