Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार

05/06/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

05/06/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश तथा देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखना जरूरी है। राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण हेतु लगातार गंभीरता से प्रयास कर रही है।

👉मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बिहार का हरित आवरण केवल 9% था। हरियाली मिशन के माध्यम से बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया। राज्य सरकार के प्रयास से बिहार का हरित आवरण अब बढ़कर 15% हो गया है, इसे 17% तक बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है।

👉मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु राज्य सरकार द्वारा जल-जीवन-हरियाली अभियान जैसी अनूठी पहल की गई है। इसका अर्थ है जल और हरियाली है तभी जीवन सुरक्षित है।

👉मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सम्पूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर महान क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी लोकनायक स्व. जयप्रकाश नारायण को याद किया तथा उनके प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

👉वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा की अध्यक्षता में मनरेगा से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जिले में चयनित सभी अमृत सरोवरों का निर्माण 15 अगस्त से पहले पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

👉बेगूसराय के जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत सूक्ष्म सिंचाई पद्धति जागरूकता रथ, ड्रिप यंत्र लाइव डेमोंस्ट्रेशन रथ एवं नुक्कड़-नाटक टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

👉मुंगेर के जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार की अध्यक्षता में कृषि टास्क फोर्स की बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने कृषि विभाग के विभिन्न कार्यों और अवयवों की समीक्षा की तथा सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉जहानाबाद के जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने सामाजिक सुरक्षा एवं बाल संरक्षा की बैठक की। इस दौरान उन्होंने जीवन प्रमाणीकरण/भौतिक सत्यापन, मृत/पलायित/अपात्र लोगों की पहचान, मुख्यमंत्री अंतरजातीय/निःशक्तता विवाह प्रोत्साहन अनुदान, कबीर अंत्येष्टि योजना तथा पर्यवेक्षण गृह की समीक्षा की।

👉नवादा की जिला पदाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगला ने समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित उप निर्वाचन पदाधिकारी को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया।

👉सीतामढ़ी के जिला पदाधिकारी श्री मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना तथा कुशल युवा कार्यक्रम से संबंधित कार्यों की समीक्षा की।

👉मधुबनी के जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बाढ़ पूर्व तैयारी हेतु सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों एवं जिला स्तरीय सभी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सर्वोच्च प्राथमिकता साथ बाढ़ की पूर्व तैयारी ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
हिन्दी
Exit mobile version