बिहार की आज की प्रमुख खबरें
30/05/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:
👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कैमूर जिलान्तर्गत करकटगढ़ जलप्रपात के भ्रमण के दौरान कहा कि यह एक अद्भूत और मनोरम झरना है। इसकी पब्लिसिटी हो जायेगी तो यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आएंगे। स्कूली बच्चों को भी इन सब जगहों को दिखाने की आवश्यकता है।
👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि करकटगढ़ जलप्रपात को देखने के लिए काफी संख्या में लोग आते हैं। गर्मी के दिनों में यहां जल की प्रचुरता दिखाई पड़ती है। उन्होंने कहा कि यहां तक पहुंचने को लेकर आवागमन की सुविधा और बेहतर की जाएगी। रास्ते के निर्माण ठीक ढंग से किये जाएंगे ताकि दूरदराज से आने वाले लोगों को सहूलियत हो।
👉 गया के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने जे.पी.एन. अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने 47 आवेदन पत्रों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया।
👉 गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय एवं जिला अभिलेखागार एवं प्रतिलिपि शाखा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संधारित पंजी की जांच की।
👉 समस्तीपुर के जिलाधिकारी श्री योगेंद्र सिंह ने 31.05.2022 को “आजादी के अमृत महोत्सव” कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
👉 मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी श्री प्रणव कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने एईएस और चमकी बुखार की रोकथाम हेतु किये जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली।
👉 मधुबनी के जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संभावित बाढ़, 2022 पूर्व तैयारियों को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
👉 सीतामढ़ी के जिलाधिकारी श्री मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में नगर निकायों के जलजमाव की समस्या के निराकरण हेतु बैठक हुई। उन्होंने अगले पांच दिनों में अभियान चलाकर सभी जल जमाव वाले क्षेत्रों में नाला उड़ाही का कार्य सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar