शुक्रवार, मार्च 29, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार28/05/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

28/05/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

28/05/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को नवादा जिला अंतर्गत ककोलत जलप्रपात का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से वहां की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।

👉मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि ककोलत जलप्रपात पवित्र और रमणीक स्थल है। यहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं। उन्होंने यहां के सौदर्यीकरण के संबंध में अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि नीचे से ऊपर जलप्रपात तक जाने के लिए एक्सीलेटर लगाने की व्यवस्था करें।

👉मुंगेर के जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार ने ‘हर खेत तक सिंचाई का पानी’ की प्रत्येक बूंद से सिंचाई के बेहतर उपयोग के बारे में जन-जागरूकता हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नुक्कड़ नाटक दल ने भी लोक संगीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

👉सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ त्रिवेणीगंज, पिपरा, बसंतपुर, सरायगढ़-भपटियाही, सुपौल, छातापुर, राघोपुर, प्रतापगंज एवं किशनपुर प्रखंड अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय एवं जन वितरण प्रणाली की दुकान का औचक निरीक्षण किया।

👉मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी श्री प्रणव कुमार के निर्देश पर सभी वरीय पदाधिकारियों ने पंचायतों में सरकार की विभिन्न योजनाओं की जांच की।

👉बांका के जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार ने श्रावणी मेले की तैयारी को लेकर अभियंताओं तथा जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान 180 परिवाद प्राप्त हुए। उन्होंने सभी मामलों का ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया।

👉दरभंगा के जिलाधिकारी श्री राजीव रौशन की अध्यक्षता में बिहार राज्य मदरसा बोर्ड से मान्यता प्राप्त एवं अन्य सरकारी मदरसों में मूलभूत सुविधा तथा आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने और शैक्षणिक सुधार लाने हेतु मदरसा जिला अनुमोदन समिति की बैठक हुई।

👉नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में 9 मामलों की सुनवाई की।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी