बिहार की आज की प्रमुख खबरें
22/05/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:
👉माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा कल सोमवार को मगध महिला कॉलेज, पटना में नवनिर्मित छात्रावास का उद्घाटन किया जाएगा। पटना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. गिरीश कुमार चौधरी इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। शिक्षा मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।
👉प्रमंडलीय आयुक्त श्री कुमार रवि ने पटना स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उच्च तकनीकों पर आधारित यातायात-प्रबंधन पटना जैसे महत्वपूर्ण शहरों के लिए अत्यावश्यक है। नागरिकों के लिए संवेदनशील व्यवस्था का निर्माण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
👉बेगूसराय के जिलाधिकारी श्री रौशन कुशवाहा ने खोदावंदपुर, चेरियाबरियारपुर एवं नावकोठी अंचल अंतर्गत बूढ़ी गंडक नदी तटबंध का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संभावित बाढ़ के मद्देनजर तटबंध के सुरक्षात्मक कार्यों को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया।
👉नवादा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने नारदीगंज प्रखंड स्थित मोतनाजे में नव निर्मित गंगा जल उद्वह परियोजना के विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
👉किशनगंज के जिलाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने ICDS, शिक्षा विभाग, जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, कल्याण विभाग, कृषि विभाग, जीविका एवं अन्य कार्यों की समीक्षा की।
👉जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने जिला लोक अभियंत्रण विभाग, ढाका एवं मोतिहारी प्रमंडल के कनीय अभियंता, सहायक अभियंता एवं कार्यपालक अभियंता के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अस्थाई चापाकल, अस्थाई शौचालय निर्माण एवं चापाकल में दवा डालने हेतु पूर्व तैयारी हर हाल में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
👉नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने मुख्य अभियंता एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ रहुई प्रखंड में विभिन्न तटबंधों का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ पूर्व कटाव निरोधी कार्यों को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया।
👉समस्तीपुर के जिलाधिकारी श्री योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में तकनीकी पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने भवन, पथ, विद्युत, PHED, ग्रामीण कार्य, लघु सिंचाई, पुल निर्माण निगम तथा पथ निर्माण निगम से संबंधित कार्यों की समीक्षा की।
👉अररिया की जिलाधिकारी श्रीमती इनायत खान ने रानीगंज प्रखंड अंतर्गत के नारायणपुर में समेकित मत्स्य पालन योजना के तहत जलपरी जीविका और मत्स्य उत्पादक समूह द्वारा संचालित बायो फ्लॉक तकनीकी से मछली एवं बतख पालन का स्थल निरीक्षण किया।
👉बांका के जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मनरेगा, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं जल-जीवन-हरियाली अभियान की समीक्षा की।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar