Home BPSC साक्षात्कार साक्षात्कार प्रश्नोत्तर

BPSC साक्षात्कार में विगत वर्षों में पूछे गए प्रश्न (उत्तर सहित)

जो भी उम्मीदवार Bihar Public Service Commission की तैयारी कर रहे है, उनके लिये Previous Year Question Paper का अभ्यास करना बेहतर रणनीति होता है.

  1. बायोडाटा से संबंधित प्रश्न – नाम,
  2. जन्म तिथि से संबंधित प्रश्न –
    1. उस दिन की महत्वपूर्ण घटना
    2. उस वर्ष की महत्वपूर्ण घटना
  3. पसंदीदा चीजों से सम्बंधित प्रश्न
  4. जन्मस्थान से सम्बंधित प्रश्न
  5. शैक्षणिक योग्यता से सम्बंधित प्रश्न
  6. आप कौन सा अख़बार पढ़ते हैं ?
  7. उस अखबार के संपादक का नाम बताएं
  8. उस अखबार के सम्पादकीय लेखक का नाम बताएं
  9. आज की बड़ी खबर क्या है ?
  10. वैकल्पिक विषय क्या है?
  11. सबल पक्ष
  12. दुर्बल पक्ष
  13. आपके आदर्श पुरुष/महिला कौन हैं ?
  14. आप एक S.D.M. हैं और आपके पास कोई वृद्ध महिला आती है और आपसे सहायता मांगती है, वो महिला अत्यंत गरीब और लाचार है और आपके पास कोई दस्तावेज नहीं है तो आप उसकी सहायता कैसे करेंगे?
  15. आप नक्सल प्रभावित क्षेत्र में SDO/Dy.S.P. हैं और बीच रास्ते में आपको चारों तरफ से नक्सली ने घेर लिया है और आपको चुनौती दे रहा है, आप क्या करेंगे?
  16. अगर आपको बिहार का मुख्यमंत्री बना दिया जाये तो आप सर्वप्रथम कौन से तीन काम करेंगे ?
  17. कौन सा बदलाव आप अपनी जिंदगी में लाना चाहेंगे ?
  18. आप कार्यस्थल के रूप में शहरी क्षेत्र में काम करना चाहेंगे या ग्रामीण क्षेत्र में काम करना चाहेंगे?
  19. इस नौकरी के लिए आपका ही चयन किया जाए, क्यों ? आपमें ऐसी क्या विशेषता है ?
  20. आप  S.D.M. बनने के बाद अपने क्षेत्र का विकास कैसे करेंगे?
  21. कुवयवस्था के लिए आप राजनीती को दोषी मानते हैं या प्रशासन को ?
  22. दहेज़ प्रथा को आप कैसे नियंत्रित करेंगे?
  23. बाल विवाह  प्रथा को आप कैसे नियंत्रित करेंगे?
  24. सरकारी सेवा में रहने के बाद आपको अगर किसी Multinational Company के द्वारा भारी भरकम Package एवं सुविधा वाली job का ऑफर मिलता है तो आप क्या करेंगे ?
  25. बिहार में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आप क्या करेंगे ?
  26. आप अपने पद का इस्तेमाल अपराध नियंत्रण करने के लिए किस प्रकार करेंगे ?
  27. महिला सुरक्षा एक चुनौती है आप एक पुलिस अधिकारी के रूप में इस से कैसे निपटेंगे?
  28. दंगा फसाद एक चुनौती है आप एक पुलिस अधिकारी के रूप में इस से कैसे निपटेंगे?
  29. भ्रष्टाचार चुनौती है आप इस से कैसे निपटेंगे? भ्रष्टाचार दूर करने के उपाय बताएँ |
  30. आपके विचार में नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार दोनों में से बेहतर कार्य कौन कर रहा है?
  31. सिविल प्रशासन में आप क्या कार्य करेंगे?
  32. क्या जेल का नाम बदल देना चाहिए?
  33. बाहुबलियों का वर्चस्व कैसे खत्म करेंगे?
  34. महिला की स्थिति में सुधार के लिए क्या करेंगे ?
  35. आप किसी नक्सल जिले के पुलिस अधिकारी हैं, और सर्च ऑपरेशन के क्रम में नक्सलियों से चारों तरफ से घिर गए हैं अब आप क्या करेंगे ?
  36. आतंकवाद की बढ़ती घटना से कैसे निपटा जाए? एक प्रशासक के रूप में आप क्या करेंगे?
  37. आप पुलिस सेवा एवं सिविल सेवा में से सर्वश्रेष्ठ किसे मानते हैं? और क्यों?
  38. एक अधिकारी के रूप में सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए आप क्या सुझाव देंगे अगर उस क्षेत्र में सरकारी सुविधा का अभाव है?
  39. ग्राम पंचायत की मुखिया के रूप में 5 वर्षों में कौन से कार्य करेंगे?
  40. एक अधिकारी के रूप में स्वच्छता के प्रचार प्रसार के लिए आप क्या करेंगे?
  41. एक अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में आप लोगों को जागरूक कैसे करेंगे?
  42. गुजरात में I.A.S. के रूप में और बिहार में S.D.M. के रूप में दोनों में से आप किस पद पर रहना चाहेंगे? और क्यों?
  43. क्या पुलिस का स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए पुलिस बोर्ड को पूर्ण रूप से अधिकार दे देना चाहिए?
  44. सांसद बड़ा होता है या कलेक्टर? आप क्या बनना चाहेंगे?
  45. आप प्रखंड विकास अधिकारी हैं. अब आप विकास के लिए सबसे कारगर नीति बताएं?
  46. एक अधिकारी के रूप में किसी भी योजना की सफलता एवं असफलता का पैमाना क्या होगा?
  47. एक अधिकारी के रूप में आप में कौन-कौन से गुण होने चाहिए?
  48. एक विकास अधिकारी के रूप में किसी सुदूर क्षेत्रों के विकास के लिए आपकी तीन प्राथमिकता क्या होगी?
  49.  एक अधिकारी के रूप में आप की सबसे बड़ी कमजोरी क्या है?
  50.  यदि आप भारत के प्रधानमंत्री होते तो जनकल्याण के लिए में कौन से पांच कार्य करते?
  51.  आप पुलिस सेवा एवं सिविल सेवा दोनों में से सर्वश्रेष्ठ किसे मानते हैं? और क्यों?
  52.  एक अधिकारी के रूप में स्वच्छता के प्रसार के लिए आप क्या करेंगे?
  53.  एक S.D.O. के रूप में आप लोगों को जागरूक कैसे करेंगे?
  54.  क्या आपको लगता है कि भारतीय संविधान ज्यादा आदर्शवादी एवं व्यवहारिक कम है?
  55.  आजादी के 70 वर्षों बाद क्या भारत अपने संवैधानिक लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है या फिर अभी प्राप्त करना बाकी है?
  56.  भारत का संविधान विश्व का विशालतम संविधान है इसको बनाने के पीछे संविधान निर्माताओं की क्या मंशा रही होगी?
  57.  आपके रोल मॉडल कौन है? और क्यों?
  58.  आपकी हॉबीज क्या है?
  59.  आप सिविल सेवा में क्यों आना चाहते हैं?
  60.  आप पुलिस सेवा क्यों ज्वाइन करना चाहते हैं?
  61.  यदि सिविल सेवा में आपका चयन नहीं होता है तो आप क्या करेंगे?
  62.  स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार हेतु पांच सुझाव बताएं?
  63.  गरीबी उन्मूलन हेतु 5 सुझाव बताएं?
  64.  पुलिस सेवा में आकर सबसे पहले आप क्या करना चाहेंगे?
  65.  आपको अपनी मां एवं पत्नी दोनों में से एक को चुनना पड़े तो आप किसे चुनेंगे?
  66.  आप अपनी माता से अधिक प्यार करते हैं या पिता से?
  67.  आप उत्तर भारत की यात्रा करना चाहेंगे या दक्षिण भारत की? और क्यों?
  68.  प्रशासनिक सेवा का सोपान क्रम बताएं|
  69.  पुलिस व्यवस्था का सोपान क्रम बताएं|
  70.  सचिवालय सेवा का सोपान क्रम बताएं|
  71.  आप शहर से गांव की तरफ सेवा करने क्यों जाना चाह रहे हैं?
  72.  वह कौन सा गुण है जो आपको दूसरों से अलग करता है?
  73.  आपके जीवन का लक्ष्य क्या है?
  74.  सरकारी संस्था बेहतर है या निधि संस्था आप अपना विचार प्रकट करें
  75.  लोगों की मानसिकता में परिवर्तन कैसे लाया जा सकता है?
  76.  आप आस्तिक है या नास्तिक? और क्यों?
  77.  क्या आप भाग्य और कर्म दोनों में से किस पर भरोसा करते हैं?
  78.  क्या आप तंत्र मंत्र जादू टोना पर भरोसा करते हैं?
  79.  बुधवार महावीर में आप किसी महान मानते हैं?
  80.  आप कितने वर्षों तक जीना चाहते हैं? और क्यों?
  81.  गांवों एवं शहरों के बीच बढ़ती दूरी को आप कैसे मिटायेंगे?
  82.  पुलिस व्यवस्था में सबसे बड़ी कमी क्या है?
  83.  भारत एवं विश्व के पांच स्थानों के नाम बताए जिन्हें आप देखना चाहते हैं?
  84.  भारत के लिए लोकतांत्रिक शासन अच्छा है या राजतंत्र?
  85.  जातिवाद को कैसे समाप्त किया जाएगा? कुछ उपाय बताएं?
  86.  क्या विश्वविद्यालयों में लड़के लड़कियों के लिए ड्रेस कोड होना चाहिए?
  87.  आप वित सेवा में क्यों जाना चाहते हैं?
  88.  मां बाप की सेवा बेटे ज्यादा करते हैं या बेटियां?
  89.  नोबेल प्राइज किन-किन क्षेत्रों में दिया जाता है?
  90.  भारत में अब तक कितने राष्ट्रपति रह रहे हैं ?क्रमानुसार उनके नाम बताइए?
  91.  पुलिस एवं प्रशासन भारी दबाव एवं तनाव में काम करती है, इसे कैसे सुधारा जा सकता है?
  92.  प्रशासन और जनता के बीच दूरी बढ़ती जा रही है, इस दूरी को कम कैसे किया जा सकता है उपाय बताएं?
  93.  राजनीतिक कार्यपालिका एवं प्रशासनिक कार्यपालिका के बीच टकराव क्यों होता है? और इसे दूर कैसे किया जा सकता है?
  94.  आपको क्या लगता है कि भारत के संविधान मैं क्या कमजोरियां है?
  95.  भारत के संविधान मे दिए गए मौलिक कर्तव्यों को बताएं|
  96.  भारतीय संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों का वर्णन करें|
  97.  बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों के नाम बताएं|
  98.  बिहार का नाम बिहार क्यों पड़ा?
  99.  बिहार में कुल कितने जिले हैं?
  100.  बिहार में कुल कितने प्रखंड हैं?
  101.  बिहार के कुछ प्रमुख कलाकारों के नाम बताइए|
  102.  बिहार के लोक कलाओं के नाम बताइए|
  103.  बिहार के प्रमुख त्यौहार कौन से हैं?
  104.  बिहार के प्रमुख नृत्य कौन से हैं?
  105.  गर्मी के दिनों में बिहार पेयजल की गंभीर समस्या से जूझती है, इसके पीछे के कारण एवं निपटारे के उपाय सुझाए|
  106.  बिहार की पांच प्रमुख समस्याओं को बताएं|
  107.  बिहार की विभिन्न समस्याओं के निदान हेतु 5 उपाय बताएं|
  108.  बिहार के प्रमुख पांच इतिहासकारों के नाम बताएं|
  109.  बिहार से संबंधित कुछ प्रमुख समाज शास्त्रियों के नाम बताएं|
  110.  बिहार के लोगों की सबसे बड़ी समस्या क्या है?
  111.  बिहार की गरीबी दूर करने के लिए 5 उपाय बताएं|
  112.  मुख्यमंत्री के व्यक्तित्व में कौन से पांच गुण होने चाहिए?
  113.  बिहार में विकास की क्या संभावनाएं आप देखते हैं?
  114.  बिहार की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए क्या प्रयास किए जाने चाहिए?
  115.  बिहार के औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कौन से प्रयास किए जाने चाहिए?
  116.  बिहार में शिक्षा में सुधार करने के 5 उपाय बताएं|
  117.  बिहार में उच्च शिक्षा के स्तर को कैसे सुधारा जा सकता है?
  118.  बिहार में प्रदूषण की समस्या का निदान कैसे किया जा सकता है?
  119.  बिहार में आप किस गांव या शहर से हैं? उस की पांच विशेषताएं बताएं?
  120.  जीविका क्या है बिहार में जीविका से लोग क्या लाभ उठा रहे हैं?
  121.  बिहार में प्रशासन के समक्ष 5 सबसे बड़ी चुनौतियां कौन-कौन से हैं?
  122.  बिहार की मूल समस्या क्या है?
  123.  बिहार की मूल समस्या के लिए आप किसे जिम्मेदार मानते हैं?
  124.  पिछले 70 वर्षों के दौरान बिहार में बाढ़ की समस्या का हल क्यों नहीं निकाला जा सका है?
  125.  बिहार में बाढ़ की समस्या का क्या समाधान है?
  126.  वर्तमान राज्य सरकार की नीतियों का बिहार के शिक्षा पर क्या प्रभाव पड़ा है?
  127.  वर्तमान की राज्य सरकार की नीतियों का बिहार के उद्योग पर क्या प्रभाव पड़ा है?
  128.  वर्तमान की राज्य सरकार की नीतियों का बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र पर क्या प्रभाव पड़ा है?
  129.  वर्तमान की राज्य सरकार की नीतियों का बिहार की महिलाओं पर क्या प्रभाव पड़ा है?
  130.   बिहार में शराबबंदी को कितना उचित मानते हैं?
  131.  बिहार में बाल विवाह की क्या स्थिति है?
  132.  बिहार के महिला मंत्रियों के नाम बताएं?
  133.  बिहार एक कृषि प्रधान राज्य है कृषि में सुधार यहां कैसे लाया जा सकता है?
  134.  क्या बिहार में दहेज बंदी सफल हो सकती है?
  135.  बिहार में बाल विवाह को कानूनी रूप से अपराध घोषित करना कहां तक उचित है?
  136.  बिहार में चंपारण का ऐतिहासिक दृष्टिकोण से क्या महत्व है?
  137.  स्वच्छता मामलों में पटना की स्थिति काफी दयनीय है, इसके सुधार के लिए आप क्या प्रयास करेंगे?
  138.  क्या लोकतंत्र में राज्यपाल को प्रत्यक्ष भूमिका निभाना चाहिए?
  139.  सामुदायिक पुलिसिंग क्या है?
  140.  कृत्रिम बुद्धिमता क्या है?
  141.  सामाजिक अपराध हिंसा को समाप्त करने के लिए सरकार द्वारा क्या प्रयास किया जाना चाहिए?
  142.  आए दिन बिहार विधानसभा में व्यवधान होना या कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल पाना आधी समस्या संसदीय गरिमा को ठेस पहुंचा रही है, आपके विचार से क्या यह ठीक है आप इस संदर्भ में क्या सुझाव देना चाहेंगे?
  143. : हाल में ही विदेशों में नस्लीय हमला बढ़ गया है इसके पीछे क्या कारण है?
  144.  शराबबंदी राजनीतिक आंदोलन है या सामाजिक बदलाव का कारण? अपने विचार बताएं?
  145.  राज्य सरकार के द्वारा बिजली कंपनियों का निजीकरण किया जाना कहां तक सही है?
  146.  क्या सभी कल्याणकारी योजनाओं के लिए आधार कार्ड जरूरी होना चाहिए?
  147.  पिछले कुछ वर्षों में यह विवाद उभरकर आया है कि मतदान के लिए ईवीएम मशीनों की जगह पुराने मतपत्रों का प्रयोग किया जाना चाहिए, आपकी क्या राय है?
  148.  पिछले कुछ वर्षों में बिहार विधानसभा मैं CAG रिपोर्ट में यह बात सामने उभर कर आई थी कि बड़े पैमाने पर अनुदान दिए गए पैसे लैब्स हो जाने की बात की गई थी इसके पीछे आप क्या कारण मानते हैं एवं इसका समाधान बताएं|
  149.  पिछड़े वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने की प्रयास की जा रही है, आपके विचार से यह आज कितना उचित है?
  150.  VVIP वाहनों से लालबत्ती को पूरी तरह हटा देने के सरकारी निर्णय को आप कैसे देखते हैं? आपके विचार से क्या यह सही है?
  151.  शादी विवाह समारोह में बढ़ते फिजूल खर्चों को आप कैसे देखते हैं? बिहार के माननीय मुख्यमंत्री जी का बयान है कि दहेज वाली शादियों का बहिष्कार करें,  क्या आप इससे सहमत हैं?
  152.  आए दिन समाचार पत्रों में विद्यार्थियों के बीच आत्महत्या की प्रवृतियां बढ़ती जा रही हैं , आप इसका कारण किसे मानते हैं और इसका समाधान बताएं?
  153.  उत्तर कोरिया एवं दक्षिण कोरिया विवाद को आप कैसे देखते हैं ? समाधान दे एवं अपना विचार प्रकट करें|
  154.  भारत एवं अमेरिका के संबंधों पर अपने विचार प्रकट करें|
  155.  भारत एवं पाकिस्तान के संबंधों में सुधार किस प्रकार से लाया जा सकता है उपाय बताएं|
  156.  गौ रक्षा के नाम पर हिंसा हो रही है यह कहां तक उचित है?
  157.  गौ रक्षा के नाम पर किसी की संस्कृति का हनन कितना उचित है?
  158.  तीन तलाक से आप क्या समझते हैं?
  159.  तीन तलाक के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के द्वारा निर्णयन क्या अल्पसंख्यक के निजी कानूनों में हस्तक्षेप नहीं है?
  160.  शराबबंदी के बाद आप बिहार में क्या बदलाव महसूस करते हैं?
  161.  विमुद्रीकरण से आप क्या समझते हैं?
  162.  भारत में विमुद्रीकरण का निर्णय कब कब लिया गया है?
  163.  भारत में मोदी सरकार द्वारा विमुद्रीकरण के निर्णय का क्या प्रभाव पड़ा है?
  164.  समान सिविल संहिता क्या है ? और इसे लागू करने में क्या परेशानी है?
  165.  एक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर होते हुए आप धार्मिक उन्माद से आप कैसे निपटेगे?
  166.  बिहार विकास मॉडल क्या है?
  167.  नक्सल समस्या का स्थाई समाधान बताएं?
  168.  बिहार सरकार की कुछ प्रमुख योजनाओं को बताएं?
  169.  बिहार सरकार की सबसे अच्छी योजना आपको कौन सी लगती है?
  170.  ट्रेन एक्सीडेंट्स यानी ट्रेन दुर्घटनाएं आजकल बढ़ रही हैं,  इसका कारण क्या है?
  171.  भारत और चीन के संबंधों पर प्रकाश डालें|
  172.  उत्तर भारत में किसानों की आत्महत्या की प्रवृत्ति उभरती हुई दिखाई पड़ रही है, इसका कारण क्या है और इससे निपटने के उपाय बताएं?
  173.  वन बेल्ट वन रोड योजना क्या है? तथा भारत इससे क्यों नहीं जुड़ा है?
  174.  भारत सरकार को खेलों के विकास के लिए क्या प्रयास करने चाहिए?
  175.  राजतंत्र एवं ब्रिटिश प्रशासन में आपके हिसाब से भारत के लिए कौन बेहतर होता?
  176.  क्या लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जा सकते हैं? इसके लाभ और हानि क्या होंगे?
  177.  धारा 370 के हटाने से कश्मीर समस्या का समाधान क्या संभव है?
  178.  भारत के विदेश नीति के बारे में कुछ बताइए?
  179.  क्या कृषि आय पर कर लगा देना चाहिए?
  180.  साइबर सुरक्षा क्या है?
  181.  भारत-अमेरिका के बीच बढ़ते संबंधों के मायने क्या हो सकते हैं?
  182.  क्या आरक्षण जाति प्रथा को बढ़ावा दे रहा है?
  183.  क्या आर्थिक आरक्षण दिया जाना उचित है?
  184.  यूनाइटेड नेशंस विश्व की समस्याओं से निबटने में कहां तक सक्षम है?
  185.  पेरिस समझौता से अमेरिका के बाहर होने से पर्यावरण सुधार पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
  186.  जेनेटिकली मोडिफाइड(GM) फसलों का उपयोग कहां तक तर्कसंगत है?
  187.  क्या AFSPA हटा देना चाहिए?
  188.  प्रकाश महोत्सव का सफल आयोजन बिहार के लिए क्या मायने रखता है?
  189.  प्रधानमंत्री की मन की बात को आप कैसे देखते हैं?
  190.  महत्वपूर्ण पर्व त्योहारों विशेषकर के दिवाली के मौके पर पर्यावरण प्रदूषण एवं खर्चों में बढ़ोतरी हो रही है, इसे कैसे रोका जा सकता है?
  191.  विश्व के प्रमुख लोकतांत्रिक देश कौन कौन से हैं?
हिन्दी
Exit mobile version