Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार

19/05/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

19/05/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की पूर्व तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को पूरी तरह से तैयारी रखने तथा अलर्ट रहने का निर्देश दिया ताकि आपदा की चुनौतियों से सफलतापूर्वक निपटा जा सके।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने निर्देश देते हुए कहा कि मॉनसून के आगमन के पूर्व सभी तैयारियां ससमय पूरी करें। आपदा प्रबंधन विभाग इसका सतत अनुश्रवण करते रहे। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति में प्रभावित क्षेत्रों का सही आकलन करवाएं। साथ ही प्रभावित परिवारों की सूची बनाते समय यह ध्यान रखा जाय कि कोई भी वास्तविक हकदार लाभ से वंचित न रहे।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने निर्देश दिया है कि जिन जिलों में बाढ़ आश्रय स्थल का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ है, वहाँ तेजी से इस पर कार्य करें। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष सामुदायिक रसोई का संचालन बेहतर ढंग से किया गया था। इस वर्ष भी बाढ़ की स्थिति में सामुदायिक रसोई का संचालन बेहतर ढंग से किया जाय।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व विधायक डॉ. (कैप्टन) त्रिभुवन नारायण सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वह एक कुशल राजनेता एवं समर्पित देशभक्त थे। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक एवं चिकित्सा के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बख्तियारपुर में सर गणेशदत्त हाई स्कूल भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विद्यालय भवन के निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

👉 मुंगेर के जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी स्वास्थ्य पदाधिकारियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का रोस्टर बनाकर नियमित रूप से जांच करने का निर्देश दिया।

👉 नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में नगर निगम क्षेत्र में नल जल योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संवेदकों को 2 जून तक सभी वार्डों में जलापूर्ति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में कृषि टास्क फोर्स की बैठक हुई। उन्होंने जीरो टॉलरेंस नीति का शत्-प्रतिशत अनुपालन करते हुए निर्धारित मूल्य पर उर्वरकों की बिक्री सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
हिन्दी
Exit mobile version