Homeकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार17/05/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

17/05/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

17/05/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने शहीद सूरज नारायण सिंह की जयंती के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने वैशाली जाने के क्रम में महात्मा गांधी सेतु के पूर्वी लेन पर चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने पूर्वी लेन के सुपर स्ट्रक्चर एवं अंतिम रूप देने के लिए किये जा रहे कार्यों के विषय में अधिकारियों से पूरी जानकारी ली।

👉 नवादा के जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में संभावित बाढ़, 2022 के पूर्व तैयारी एवं सुखाड़ से निपटने को लेकर विस्तृत समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

👉 अररिया की जिलाधिकारी श्रीमती इनायत खान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। उन्होंने सरकार के जन कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं के कार्य प्रगति की जानकारी ली।

👉 नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने संभावित बाढ़, 2022 एवं सुखाड़ से बचाव हेतु पूर्व तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने जिलान्तर्गत चलाये जा रहे महत्वपूर्ण अभियान जैसे गार्जियंस ऑफ चम्पारण, अमृत सरोवर, ठोस-तरल अपशिष्ट प्रबन्धन, स्माइल, सीआईएसएस सहित अन्य योजनाओं की कार्य प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक की।

👉 सारण के जिलाधिकारी श्री राजेश मीणा ने NH-19 छपरा-बाईपास फोरलेन के तहत मेथवलिया चौक से लेकर टेकनिवास तक चल रहे ROB निर्माण कार्य का जायजा लिया।

👉 दरभंगा के जिलाधिकारी श्री राजीव रोशन ने नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 खगड़िया के जिलाधिकारी डॉ. आलोक रंजन घोष की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। उन्होंने कोरोना टीकाकरण एवं जांच समेत कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय