Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार

12/05/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

12/05/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि कृषि रोड मैप के कारण राज्य में चावल, गेहूँ, मक्का और दूध का उत्पादन बढ़ा है। अंडा का उत्पादन लगभग ढाई गुना हो गया है। उन्होंने कहा कि मांस का उत्पादन दुगुना से भी ज्यादा हो गया है। हरी सब्जी के उत्पादन में भी बढ़ोतरी हुई है।

👉 बिहार में मछली उत्पादन को लेकर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि मछली उत्पादन का लक्ष्य 8 लाख मीट्रिक टन रखा गया था जिसमें से 7 लाख 61 हजार मीट्रिक टन मछली का उत्पादन हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में बाहर से मछली न के बराबर आती है। अब मछली बिहार से बाहर भी भेजी जा रही है।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ प्रतापगंज एवं राघोपुर प्रखंड का दौरा किया। उन्होंने मनरेगा से संबंधित विभिन्न योजनाओं की कार्य प्रगति का जायजा लिया।

👉 भागलपुर के जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी योजना की समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया।

👉 खगाड़िया के जिलाधिकारी ने संभावित बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर कराचीन बदलाघाट एवं बदलाघाट नगरपारा तटबंध पर चल रहे सुदृढ़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 गया के जिलाधिकारी ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने हीटवेव और लू के मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में स्वास्थ्यकर्मियों से जानकारी ली।

👉 बांका के जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार ने समाहरणालय सभागार स्थित सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया एवं संबंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 रोहतास के जिलाधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में ‘शेरशाह महोत्सव’ की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। उन्होंने सफल संचालन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 नवादा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने समाहरणालय में उपस्थित अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले का सर्वांगीण विकास प्रशासन की मुख्य प्राथमिकता होगी।

👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने बंजरिया प्रखंड के सिसवा पूर्वी ग्राम में भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से राज्य सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
हिन्दी
Exit mobile version