शुक्रवार, मार्च 29, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार09/05/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

09/05/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

09/05/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 आज महीने के दूसरे सोमवार को ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कई फरियादियों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से अपनी समस्याओं की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

👉 पूर्णिया के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, बिहार राज्य फसल सहायता एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण योजना का लाभ देने का आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 नवादा के जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने हेतु सभी स्वास्थ्य कर्मियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी ने मत्स्यगंधा जलाशय का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर परिषद् क्षेत्र में बरसात के दिनों में होने वाली जल-जमाव की समस्या के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 सारण के जिलाधिकारी ने जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केन्द्र पर आए आवेदकों से कार्य संचालन के संबंध में जानकारी ली।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी ने बाढ़, आपदा एवं अल्पवृष्टि से उत्पन्न स्थिति से निजात पाने के लिए जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभागवार तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

👉 मधुबनी के जिलाधिकारी ने जिले में कल्याणकारी परियोजनाओं के लिए भूमि उपलब्धता को लेकर बैठक की। उन्होंने परियोजनाओं के लिए ससमय भूमि उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया

👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत सुखेत मॉडल पर आधारित कंपोस्ट प्लांट बनाने हेतु समीक्षा बैठक हुई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी