शुक्रवार, मार्च 29, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार27/04/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

27/04/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

27/04/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 बिहार संग्रहालय समिति की नवगठित शासी निकाय की प्रथम बैठक में प्रत्येक वर्ष 07 अगस्त को बिहार म्यूजियम (संग्रहालय) का स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि स्थापना दिवस के दिन राज्य के बच्चे एवं बच्चियों को विशेष रूप से आमंत्रित कर संग्रहालय का भ्रमण कराया जाए।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार म्यूजियम एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का संग्रहालय है, जहां प्रतिदिन अनेक लोग आते हैं। इस संग्रहालय का प्रबंधन और कार्यकलाप का संचालन बेहतर ढंग से करते रहें। उन्होंने कहा कि बिहार म्यूजियम की डिजाइन अंतर्राष्ट्रीय टीम के द्वारा की गयी है। इसकी डिजाइन अद्भुत और विशिष्ट है।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि पटना म्यूजियम (संग्रहालय) का भी विस्तार किया जा रहा है। पटना म्यूजियम और बिहार म्यूजियम को आपस में कनेक्ट किया जा रहा है, ताकि बाहर से आने वाले लोग दोनों संग्रहालयों का एक साथ अवलोकन कर सकें। उन्होने पटना म्यूजियम का मेंटेनेंस भी बिहार म्यूजियम की तरह ही करने का निर्देश दिया।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने सर्व शिक्षा अभियान और मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा की। उन्होंने विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा मध्याहन भोजन की गुणवत्ता अच्छी रखने का निर्देश दिया।

👉 नवादा के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने हिसुआ प्रखंड मुख्यालय में बैठक कर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति की जानकारी ली।

👉 बेगूसराय के जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार वर्मा ने आज जिलास्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित अन्य सभी योजनाओं में कार्य प्रगति में तेजी लाने का निर्देश दिया।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा की अध्यक्षता में सात निश्चय योजना से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया |

👉 खगड़िया के जिलाधिकारी डॉ. आलोक रंजन घोष की अध्यक्षता में कृषि टास्क फोर्स की बैठक हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को किसानों एवं पशुपालकों को सुलभ ऋण मुहैया कराने एवं बंद पड़े नलकूपों को चालू करने का निर्देश दिया।

👉 भागलपुर के जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में जर्दालू आम विपणन कर्मशाला का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि APEDA से किसानों को मदद मिलेगी।

👉 दरभंगा के जिलाधिकारी श्री राजीव रोशन की अध्यक्षता में ई-ऑफिस को लेकर हुई बैठक एवं संबंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी