शुक्रवार, मार्च 29, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार13/03/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

13/03/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

13/03/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पटना-गया-डोभी सड़क का निर्माण तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि गया और पुनपुन में बड़ी संख्या में लोग पिंडदान करने आते हैं। इस मार्ग के बनने से पटना से गया आवागमन और आसान हो जायेगा। पर्यटकों को काफी सहूलियत होगी तथा इस क्षेत्र का तेजी से विकास होगा।

👉 पूर्णिया के जिला पदाधिकारी श्री राहुल कुमार ने तकनीकी पदाधिकारियों के साथ विभिन्न आधारभूत संरचनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

👉 नवादा के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा और न्यायाधीश श्री राजेश नारायण सेवक पाण्डेय ने संयुक्त रूप से सिविल कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन किया।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने पूर्वी कोशी तटबंध पर बसे भूमिहीन व्यक्तियों को भूमि एवं आवास योजना से आच्छादित करने हेतु समीक्षा बैठक की।

👉 समस्तीपुर के जिलाधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला योजना, कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, उर्दू कोषांग एवं स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 गोपालगंज के जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में थावे महोत्सव, 2022 की तैयारी हेतु बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 जहानाबाद के जिला पदाधिकारी श्री हिमांशु कुमार राय ने समाहरणालय परिसर से सभी बंद पड़े सरकारी चापाकलों की मरम्मती हेतु कुल 9 दलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

👉जिलाधिकारी श्री सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में सीतामढ़ी-शिवहर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्रों के प्रस्ताव के संबंध में जिले के सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों साथ समीक्षा बैठक हुई।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी