Homeकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार19/04/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

19/04/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

19/04/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में 26 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गयी। कोविड-19 से बचाव हेतु 18 से 59 वर्ष आयु वर्ग के व्यक्तियों को मुफ्त में बूस्टर डोज लगाये जाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए 1314.15 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गयी है। राज्य सरकार के इस फैसले से करीब 5.25 करोड़ लोगों को लाभ पहुँचेगा।

👉 मंत्रिपरिषद ने नालन्दा जिला के पावापुरी स्थित सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय का नामकरण वर्द्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान, पावापुरी के स्थान पर भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान, पावापुरी करने की स्वीकृति दी।

👉 कैबिनेट ने सम्राट अशोक की जयंती को राजकीय समारोह के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया है। अब सम्राट अशोक की जयंती चैत्र शुक्ल अष्टमी तिथि को सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर, पटना में राजकीय समारोह के तौर पर मनाई जाएगी।

👉 कैबिनेट ने समस्तीपुर जिले में मोरवा स्थित ‘बाबा केवल स्थान मेला’ को राजकीय मेला का दर्जा दिया है। वहीं बाबा अमर सिंह की तपस्थली हजरत शिवरा में आयोजित होने वाले मेले को भी राजकीय मेला की स्वीकृति दी है।

👉 बिहार राज्य वन्यप्राणी पर्षद की 10वीं समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि वन्य प्राणियों के साथ-साथ राष्ट्रीय पक्षी मोर के संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है ताकि उनकी संख्या में बढ़ोतरी हो सके। राज्य सरकार द्वारा इस संबंध में पूर्व में भी प्रयास किये गये हैं।

👉 गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जिला स्तरीय विभागों की समीक्षा बैठक की एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 सारण के जिलाधिकारी श्री राजेश मीणा ने नगरा प्रखंड अंतर्गत खैरा पंचायत में “गेहूं फसल कटनी प्रयोग” का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं फसल की कटनी कर किसानों को प्रोत्साहित किया।

👉 किशनगंज के जिलाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश ने नवनिर्मित मद्य निषेध कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन में रखे जब्त वाहनों के संबंध में कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 अररिया के जिलाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सी.एच. की अध्यक्षता में फसल अवशेष प्रबंधन हेतु जिला स्तरीय अंतर्विभागीय कार्य समूह की बैठक हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक की उपस्थिति में पिपराकोठी प्रखंड के बेलवतिया ग्राम में क्रॉप कटिंग की गई। इसका मूल उद्देश्य जिले में रबी फसल के अंतर्गत गेहूँ की उपज का दर निर्धारित करना है।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय