Homeकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार18/04/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

18/04/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

18/04/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 आज महीने के तीसरे सोमवार को ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कई फरियादियों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से अपनी समस्याओं की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

👉 ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के प्रति लोगों को सचेत रखने के लिए पूरा प्रबंध किया जा रहा है। सरकार की तरफ से पूरी व्यवस्था है। बिहार में कोरोना जांच का दर सर्वाधिक है। साथ ही उन्होंने लोगों से कोरोना जांच कराने की अपील की।

👉 दरभंगा के जिलाधिकारी श्री राजीव रौशन की अध्यक्षता में बढ़ती गर्मी को देखते हुए जलापूर्ति को लेकर बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को 15 दिनों में खराब चापाकल को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

👉 नवादा के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने नारदीगंज प्रखंड के मोतनाजे में निर्माणाधीन गंगा जल उद्वह परियोजना का निरीक्षण किया एवं कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने गांधी मैदान, मोतिहारी में चल रहे गृह रक्षक अभ्यर्थियों के पूर्ण शारीरिक सक्षमता परीक्षा का जायजा लिया।

👉 समस्तीपुर के जिलाधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह ने जल जीवन हरियाली मिशन, हर खेत को पानी, राजकीय नलकूप योजना एवं मत्स्य पालन योजना की समीक्षा की एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 किशनगंज के जिलाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई। उन्होंने विकासात्मक व कल्याणकारी योजनाओं की कार्य प्रगति की जानकारी ली।

👉 सारण के जिलाधिकारी श्री राजेश मीणा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। उन्होंने “राष्ट्रीय कृमि दिवस” के सफल आयोजन के संबंध में कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय