HomeBPSC न्यूज़BPSC अखबारों मेंBPSC PT के लिए विज्ञान की तैयारी: फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायोलॉजी से जुड़ी नई जानकारियों पर फोकस करें

BPSC PT के लिए विज्ञान की तैयारी: फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायोलॉजी से जुड़ी नई जानकारियों पर फोकस करें

BPSC में विज्ञान से जुड़े सवाल फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायोलॉजी से होते हैं। इसमें ट्रेंड रहा है बायोलॉजी से ज्यादा सवाल पूछने का।विज्ञान से जो भी प्रश्न पूछे जाते हैं, इसको लेकर अभ्यर्थी यह सोचते हैं कि परंपरागत सवाल पूछे जाएंगे, लेकिन फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायोलॉजी से जुड़े सवाल न्यू एप्लीकेशन से ज्यादा जुड़े होंगे। सबसे ज्यादा सवाल बायोलॉजी से, उसके बाद फिजिक्स से और तीसरे नंबर पर केमेस्ट्री से सवाल पूछे जाते हैं।

एनसीईआरटी की बिहार बोर्ड की किताबें पढ़ें

जिन अभ्यर्थियों ने 9, 10 और 11 की एनसीईआरटी और 9, 10 बिहार बोर्ड की किताब का गहनता से अध्ययन किया है उनके लिए काफी फायदेमंद होने वाला है।

नए अविष्कार पर ध्यान रखें

वे कहते हैं कि इसका भी ध्यान रखें कि विज्ञान में नए आविष्कार की बात होती है। नए मेडिसिन, नई टेक्नोलॉजी आदि को ध्यान में रखने की जरूरत है। विज्ञान के सवाल वर्तमान समय से जोड़ कर पूछने की परिपाटी शुरू हो गई है। इसलिए इस पर फोकस करें। अब किताब पढ़ने का समय नहीं है। किताबों से जिन्होंने नोट्स बनाए हैं, उसका रिविजन करें।

Source link

सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय