Homeकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार17/03/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

17/03/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

17/03/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 सूबे में यातायात को और बेहतर बनाने हेतु राज्य सरकार द्वारा निरंतर काम किया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने जट डुमरी, सदिसोपुर में निर्माणाधीन पथ प्रोजक्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से सदिसोपुर आर.ओ.बी., जट डुमरी आर.ओ.बी. और बिहटा-दनियावां पथ के निर्माण से संबंधित विभिन्न कार्य योजना की जानकारी ली।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री रामदेव सिंह यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वह एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवंगत रामदेव सिंह यादव का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

👉 पूर्णिया के जिलाधिकारी श्री राहुल कुमार की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति को लेकर समीक्षा बैठक हुई| अभी तक 14762 किसानों से खरीदे गए 94 हजार
मीट्रिक टन धान का कुल 125 करोड़ रुपए भुगतान उनके खाते में किया गया है|

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री हिमांशु कुमार राय ने होली और शब-ए-बारात के मद्देनजर सभी दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने त्योहार के दौरान विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा बनाये रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने होली पर्व को लेकर बनगांव होली महोत्सव-2022 का उद्घाटन किया।

👉 मुंगेर के जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। टी.बी.नियंत्रण एवं तम्बांकू नियंत्रण से संबंधित कार्य की प्रगति को लेकर विस्तृत चर्चा की।

👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने चकिया अनुमंडल के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मनरेगा योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, हर घर नल का जल, पक्की गली नाली योजना एवं जल-जीवन-हरियाली अभियान से संबंधित कार्य की प्रगति को लेकर चर्चा की।

👉 समस्तीपुर के जिलाधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बिहार दिवस-2022 की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक हुई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

👉 दरभंगा के जिलाधिकारी श्री राजीव रौशन की अध्यक्षता में बिहार विधान परिषद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन-2022 को लेकर सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी एवं कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय