Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार

11/01/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

11/01/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 राज्य में भूमि विवाद के मामलों को कम करने के लिए कई स्तर पर कार्य किये जा रहे हैं। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा है कि इसके लिए भूमि का नया सर्वे भी करवाया जा रहा है। 20 जगहों पर काफी तेजी से भूमि सर्वे का कार्य किया जा रहा है। एरियल सर्वे भी कराया गया है ताकि सर्वे का काम ठीक ढंग से हो सके।

👉 समस्तीपुर के जिलाधिकारी श्री योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जीविका, जिला उद्योग केंद्र, मद्य निषेध एवं योजना विभाग की समीक्षा हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना से सम्बंधित समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 नवादा के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने नारदीगंज प्रखंड के मोतनाजे में निर्माणाधीन गंगाजल उद्वह परियोजना के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अभियंताओं को गुणवत्ता के साथ ससमय कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने नवादा इंजीनियरिंग कॉलेज का भी औचक निरीक्षण किया।

👉 जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार ने मुंगेर-खगड़िया पुल सम्पर्क पथ की कार्य प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह में कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

👉 रोहतास के जिलाधिकारी श्री धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कोविड-19 संक्रमण पर नियंत्रण हेतु महत्वपूर्ण बैठक हुई। उन्होंने जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा सभी 227 संक्रमितों का फॉलोअप करने का निर्देश दिया।

👉 सारण के जिलाधिकारी श्री राजेश मीणा ने कोरोना के मद्देनजर मकर संक्रांति त्यौहार के आयोजन एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित समीक्षा बैठक की।

👉 खगड़िया के जिलाधिकारी डॉ. आलोक रंजन घोष की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस के आयोजन की तैयारी के संबंध में बैठक हुई। उन्होंने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जिले में गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन का निर्देश दिया।
Samachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
हिन्दी
Exit mobile version