Homeकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार10/04/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

10/04/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

10/04/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉आज पूरे प्रदेश में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी पर्व बड़े धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

👉मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि रामनवमी जैसे पर्व राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा देश की सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करते हैं। उन्होंने राज्यवासियों से आह्वान किया कि पावन पर्व रामनवमी को प्रेम, भाईचारे और हर्षोल्लास के साथ मनाएं।

👉पटना के ज़िलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने रामनवमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था, जिला नियंत्रण कक्ष और चिकित्सा शिविर का निरीक्षण किया।

👉खगड़िया के जिलाधिकारी डॉ. आलोक रंजन घोष ने बाढ़ प्रमंडल के अभियंताओं के साथ सौर पंचायत स्थित खड़ा धार में बाढ़ निरोधी कार्य का जायजा लिया एवं आवश्यक निर्देश दिया।

👉सारण के जिलाधिकारी श्री राजेश मीणा ने पर्यवेक्षण गृह के निर्माण हेतु सदर प्रखंड के विशुनपुरा पंचायत में चयनित स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने हेतु कई निर्देश दिया।

👉सीतामढ़ी के जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी थानों में भूमि विवाद के कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी संयुक्त रूप से रुन्नीसैदपुर थाना में भूमि विवाद के कई मामलों का निष्पादन किया।

👉शिवहर के जिला पदाधिकारी श्री सज्जन राजशेखर के निर्देश पर वरीय पदाधिकारियों ने जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में रात्रि पाली में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति, अस्पताल की साफ-सफाई एवं मरीजों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं की जांच की।

👉मोतिहारी के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने पुलिस लाइन में गृह रक्षकों के स्वच्छ नामांकन हेतु आयोजित शारीरिक सक्षमता परीक्षा का निरीक्षण किया।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय