बिहार की आज की प्रमुख खबरें
24/01/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:
👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर एक अणे मार्ग स्थित लोक संवाद में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
👉 मुख्यमंत्री ने चैनपुर के पूर्व विधायक परवेज एहसान खान के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्व. परवेज खान एक कुशल राजनेता थे। उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
👉 अररिया के जिलाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सी.एच. ने नरपतगंज के मधुरा उत्तर एवं बढ़ेपाड़ा पैक्स गोदाम एवं राइस मिल का निरीक्षण किया। उन्होंने चावल की गुणवत्ता एवं खाद्यान्न के रख-रखाव हेतु कई दिशा-निर्देश दिया।
👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने सदर अस्पताल में बन रहे नए भवन का निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिया।
👉 समस्तीपुर के जिलाधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह ने आगामी राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस को लेकर समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ ‘मताधिकार का प्रयोग’ करने हेतु लोगों को जागरूक करेगा।
👉 खगड़िया के जिलाधिकारी डॉ. आलोक रंजन घोष ने गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला के उचित रख-रखाव हेतु गौशाला समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
👉 सीतामढ़ी के जिलाधिकारी श्री सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में धार्मिक न्यास समिति की बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जानकी जन्मभूमि के सर्वांगीण विकास हेतु विस्तृत चर्चा की।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar