गुरूवार, मार्च 28, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार26/01/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

26/01/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

26/01/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में महामहिम राज्यपाल फागु चौहान ने ध्वजारोहण किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार समारोह में उपस्थित रहे। इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा 8 झांकियां निकाली गई।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आचार्य चंदना को सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान की घोषणा पर बधाई दी। साथ ही उन्होंने दिवंगत शैबाल गुप्ता को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु पद्मश्री से सम्मानित किये जाने की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति की बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने अनुकंपा, सेवा संपुष्टि और वित्तीय उन्नयन संबंधी मामलों का निष्पादन किया।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने ई-ऑफिस प्रणाली परियोजना के क्रियान्वयन से संबंधित बैठक की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 गया के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक की। उन्होंने मुख्य रूप से खाद्यान्न उठाव एवं वितरण, सीएमआर गोदाम एवं राशन कार्ड होल्डर पर विस्तार से चर्चा की।

👉 सीतामढ़ी के जिलाधिकारी श्री सुनील कुमार यादव ने जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निबंधन केंद्र के रख-रखाव एवं साफ-सफाई हेतु आवश्यक निर्देश दिया।

👉 नवादा के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने बाल संरक्षण सुधार गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतिदिन साफ-सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

👉 खगड़िया के जिलाधिकारी डॉ. आलोक रंजन घोष ने मानसी-बदलाघाट-सहरसा सड़क निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण हेतु बैठक की। इस दौरान उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान सहरसा जाने का वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध किया जाएगा।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी