बिहार की आज की प्रमुख खबरें
28/01/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:
👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक हुई। इस दौरान कुल 18 एजेंडों पर मुहर लगाई गयी।
👉 मुख्यमंत्री ने गुरुवार को पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि आवागमन को सुगम बनाने के लिए राज्य में कई सड़कों एवं पुलों का निर्माण किया गया है। कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर भी कार्य किये जा रहे हैं।
👉 मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि सभी परियोजनाओं को तेजी से पूर्ण करें। इससे लोगों को आवागमन में और सहूलियत होगी। बिहार आने वाले पर्यटकों को भी पर्यटन स्थलों पर जाने में सहूलियत और साथ-साथ समय की बचत होगी।
👉 बेगूसराय के जिला पदाधिकारी ने सिमरिया घाट को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किये जाने को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य प्रगति में तेजी लाने का निर्देश दिया।
👉 मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी ने जिला जल एवं स्वच्छता समिति की समीक्षा बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्य और प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया।
👉 सारण के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से EVM एवं VVPAT वेयर हाउस गोदाम का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उप निर्वाचन पदाधिकारी को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 खगड़िया के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में मासिक बैठक की गयी। उन्होंने भूमि विवादों से संबंधित मामलों को तेजी से निपटाने का निर्देश दिया।
👉 किशनगंज के जिलाधिकारी ने राजस्व और भू-अर्जन के कार्य की गहन समीक्षा की। उन्होंने अंचलाधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar