Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार

29/01/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

29/01/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को मुख्यमंत्री राहत कोष न्यासी पर्षद की 21वीं बैठक हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री राहत कोष से संबंधित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिया।

👉 वर्ष 2006-07 में मुख्यमंत्री राहत कोष में महज 29 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त होती थी, जो मुख्यमंत्री की विशेष पहल से वर्ष 2021-22 में 1502 करोड़ रुपये हो गया। इसमें से 859 करोड़ की राशि व्यय की गई है। वर्तमान में मुख्यमंत्री राहत कोष में 665 करोड़ रुपये की राशि शेष है।

👉 मुख्यमंत्री राहत कोष से आपदा की स्थिति में लोगों की मदद की जाती है। इसके अलावा विविध कार्यों में लोगों की मदद की जाती है। मुख्यमंत्री राहत कोष की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है।

👉 लॉकडाउन के दौरान मुख्यमंत्री विशेष सहायता के रूप में मुख्यमंत्री राहत कोष से करीब 21 लाख लोगों के खाते में 1000 रुपये की राशि भेजी गई। कोरोना महामारी में मुख्यमंत्री राहत कोष से अब तक 448 करोड़ 16 लाख रुपये की राशि से लोगों को सहायता दी गई है।

👉 जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग एवं आईसीडीएस द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कोविड टीकाकरण अभियान अन्तर्गत प्रथम और द्वितीय एवं बूस्टर डोज 100 प्रतिशत पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

👉 पूर्णिया के जिला पदाधिकारी श्री राहुल कुमार की अध्यक्षता में जिला स्क्रीनिंग समिति की बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने सेवा संपुष्टि एवं ए.सी.पी. का लाभ देने के लिए विभिन्न विभागों से प्राप्त कुल 61 आवेदनों का अनुमोदन किया।

👉 मुंगेर के जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार ने धरहरा प्रखंड क्षेत्र के 88 भूमिहीन परिवारों को अभियान बसेरा के अंतर्गत बासगीत पर्चा दिया।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत लंबित परिवादों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।

👉 अररिया के जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने खनिज विकास पदाधिकारी को नियमित रूप से वाहनों की जांच करने का निर्देश दिया।

👉 जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र (डी.आर.सी.सी.) का औचक निरीक्षण किया गया। इस मौके पर उन्होंने संबंधित सभी अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिया।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
हिन्दी
Exit mobile version