Homeकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार01/04/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

01/04/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

01/04/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के समक्ष पटना मेट्रो रेल की कार्य योजना से संबंधित प्रस्तुतीकरण दिया गया। नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव श्री आनंद किशोर ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से पटना मेट्रो रेल निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कार्य योजना के अनुरूप पटना मेट्रो रेल के निर्माण कार्य में तेजी लाएं ताकि जल्द से जल्द लोगों को इसका लाभ मिल सके।

👉 नवादा के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने जिला में संचालित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान एवं पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कर्मियों से बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री हिमांशु कुमार राय ने पोषण पखवाड़ा के तहत एनीमिया कैम्प का उद्घाटन कर पोषण जागरूकता रथ को रवाना किया। यह रथ गांव-गांव और घर-घर तक पोषण की महत्ता एवं खान-पान में सुधार हेतु लोगों को जागरूक करेगा।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने सोनबरसा के सिमरी बख्तियारपुर NH-107 के निर्माणाधीन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभाग एवं एजेंसियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

👉 सारण के जिलाधिकारी श्री राजेश मीणा की अध्यक्षता में जिले में नए रिटेल आउटलेट (पेट्रोल पंप) खोलने के लिए NOC निर्गत करने हेतु समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया।

👉 पूर्णिया के जिलाधिकारी श्री राहुल कुमार की अध्यक्षता में ‘अभियान किताब दान’ से संबंधित समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को सामुदायिक पुस्तकालयों के संचालन हेतु नव-निर्वाचित मुखिया के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया।

👉 मुंगेर के जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार ने आईसीडीएस के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों का नियमित रूप से जांच करने का निर्देश दिया।

👉 अररिया के जिलाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सी.एच. ने ग्रामीण जलापूर्ति योजना की समीक्षा की। जिलान्तर्गत कुल 2992 वार्डों में ग्रामीण जलापूर्ति योजना का कार्य पूर्ण हो गया है।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय