Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार

02/02/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

02/02/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये।

👉 मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक 4 लाख 50 हजार किसानों से 32 लाख 61 हजार मीट्रिक टन धान की रिकॉर्ड अधिप्राप्ति हो चुकी है। धान अधिप्राप्ति का ससमय भुगतान होने से किसानों को काफी लाभ हो रहा है। यह संतोष की बात है।

👉 स्व. ललित नारायण मिश्र की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

👉 मुख्यमंत्री ने स्व. जगदेव प्रसाद की जयंती के अवसर पर एक अणे मार्ग स्थित लोक संवाद में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया।

👉 पटना के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ससमय कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

👉 बेगूसराय के जिला पदाधिकारी ने जिलास्तरीय शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने आगामी सरस्वती पूजा के आयोजन को लेकर चर्चा की।

👉 नवादा के जिलाधिकारी ने वारिसलीगंज के कोचगांव में भूमि विवाद निवारण शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अंचलाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 मुंगेर के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नगर निगम के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने शहर में साफ-सफाई एवं अतिक्रमण के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 नालंदा के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भूमि विवाद निराकरण एवं मद्य निषेध की समीक्षा बैठक की एवं आवश्यक निर्देश दिया।

👉 सीतामढ़ी के जिलाधिकारी ने रून्नीसैदपुर थाना परिसर में आगामी सरस्वती पूजा एवं होली पर्व को लेकर जन प्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी लोगों से शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
हिन्दी
Exit mobile version