शुक्रवार, मार्च 29, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार03/02/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

03/02/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

03/02/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में शिक्षा विभाग की समीक्षा हुई। शिक्षा मंत्री और विभाग के अपर मुख्य सचिव बैठक में मौजूद रहे।

👉 मुख्यमंत्री ने बुधवार को समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा है कि धान अधिप्राप्ति में किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए निरंतर निगरानी एवं अनुश्रवण करते रहें। लक्ष्य के अनुरूप धान अधिप्राप्ति के लिए तेजी से काम करें।

👉 मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में उसना चावल की खपत ज्यादा है। इसलिए उसना चावल मिलों की संख्या को और बढ़ाएं। अरवा चावल मिलर्स को उसना मिल में कन्वर्ट करने के लिए प्रेरित करें।

👉 नवादा के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने सरस्वती पूजा में विधि-व्यवस्था हेतु जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक की। उन्होंने शांतिपूर्ण एवं सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील की।

👉 अररिया के जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सी.एच. ने जिले में चल रही योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने नियमित अंतराल पर कार्यान्वयन का डेटा प्रविष्टि का निर्देश दिया।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने कोसी नदी में राजपुर घाट से घोघसम घाट के बीच पीपा पुल निर्माण की सम्भावना हेतु स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी ने जिला निबंधन-सह-परार्मश केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला एवं सहायक प्रबंधक को साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश दिया।

👉 भागलपुर के जिलाधिकारी ने भू-अर्जन शाखा का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन हेतु आवश्यक निर्देश दिया।

👉 सारण के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ बसन्त पंचमी को लेकर विधि व्यवस्था से संबंधित बैठक हुई।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी