गुरूवार, मार्च 28, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार31/03/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

31/03/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

31/03/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में सफल होने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि इस बार 16 लाख 11 हजार 99 छात्रों ने मैट्रिक की परीक्षा दी थी। परीक्षा में कुल 79.88 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति एवं शिक्षा विभाग ने महज 34 दिनों के रिकॉर्ड समय में परीक्षा का परिणाम प्रकाशित किये जाने के लिए वे बधाई के पात्र हैं। समय पर रिजल्ट के प्रकाशन से छात्र-छात्राओं को आगे की कक्षाओं में नामांकन के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। इससे उनका हौसला बढ़ेगा।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस बार टॉप-5 सफल विद्यार्थियों में 4 लड़कियों ने बाजी मारी है। यह महिला सशक्तीकरण का बड़ा उदाहरण है। लड़कियों के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वो हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रही हैं।

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बिहार संग्रहालय के निरीक्षण के दौरान कहा कि जो भी अवशेष यहाँ रखे हुए हैं उनके बारे में ठीक से ढंग से बड़े अक्षरों में लिखवाएँ। जिससे नई पीढ़ी उसे देखने के साथ-साथ पूरी तरह समझ सके। बिहार के गौरवशाली इतिहास को जानने और समझने के बाद नई पीढ़ी को काफी प्रसन्नता होगी।

👉 शिक्षा मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी ने बिहार मैट्रिक परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी किया। उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि औरंगाबाद के दाउदनगर की रामायणी राय ने पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं नवादा के रजौली की सानिया कुमारी और मधुबनी के विवेक ठाकुर सेकेंड टॉपर रहे। औरंगाबाद की प्रज्ञा कुमारी में थर्ड टॉपर रहीं।

👉 खगड़िया के जिलाधिकारी डॉ. आलोक रंजन घोष की अध्यक्षता में आंतरिक संसाधन की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को वार्षिक वित्तीय लक्ष्य प्राप्ति हेतु दिशा-निर्देश दिया।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में भू-अर्जन की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने एन.एच-83 परियोजना के अंतर्गत पटना-गया-डोभी सड़क निर्माण में उत्पन्न बाधाओं को दूर करने का निर्देश दिया।

👉 अररिया के जिलाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सी.एच. की अध्यक्षता में पोषण पखवाड़ा अभियान को लेकर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की एवं कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया।

👉 समस्तीपुर के जिलाधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला एवं अनुमंडलीय स्तर पर गठित विभिन्न कोषांगों के साथ बैठक हुई। उन्होंने बाबा केवल धाम राजकीय मेला के सफल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 नवादा के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने रामनवमी पर्व 2022 को लेकर शांति समिति के साथ बैठक की। उन्होंने जिले में शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने को लेकर अपील की।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा की अध्यक्षता में राजस्व की समीक्षा बैठक हुई एवं कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 मुंगेर के जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार ने जानकीनगर पंचायत एवं महादलित टोला का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से जिला में चल रहे कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं के कार्य प्रगति की जानकारी ली।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी