शुक्रवार, मार्च 29, 2024
होमBPSCBPSC सिविल सेवाबीपीएससी सिविल सेवा के लिए योग्यता

बीपीएससी सिविल सेवा के लिए योग्यता

शैक्षणिक योग्यता 

ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि तक आवेदक को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक अथवा समकक्ष परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है| ऑनलाइन आवेदन भरते समय आवेदक को ऑनलाइन आवेदन पत्र के विहित कॉलम में स्नातक या समकक्ष डिग्री के संबंध में पूर्व सूचना देना अनिवार्य होगा|

उम्र सीमा

न्यूनतम उम्र

  • पुलिस उपाधीक्षक, जिला समादेष्टा – 20 वर्ष
  • बिहार प्रोबेशन सेवा, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, आपूर्ति निरीक्षक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, राजस्व अधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी – 21 वर्ष
  • काराधीक्षक, राज्य कर सहायक आयुक्त, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, नियोजन पदाधिकारी, ईख पदाधिकारी – 22 वर्ष

अधिकतम उम्र

  • अनारक्षित (पुरुष) – 37 वर्ष
  • अनारक्षित (महिला), पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला) – 40 वर्ष
  • अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (पुरुष एवं महिला) – 42 वर्ष

शारीरिक क्षमता

बिहार पुलिस सेवा / जिला समादेष्टा के लिए पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 5 फीट 5 इंच और न्यूनतम छाती की माप बिना फुलाए 32 इंच होनी चाहिए| परंतु अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के प्रसंग में उपर्युक्त शारीरिक माप के उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होने पर उनके न्यूनतम ऊंचाई 5 फीट 3 इंच तथा छाती की माप बिना फुलाए 31 इंच होनी चाहिए| महिलाओं की न्यूनतम ऊंचाई 5 फीट 2 इंच होनी चाहिए|

अन्य

वैसे अभ्यर्थी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा में सम्मिलित होने के हकदार नहीं होंगे जिन्हें संघ लोक सेवा आयोग / किसी राज्य लोक सेवा आयोग / अन्य चयन आयोग द्वारा निर्दिष्ट अवधि तक कदाचार के मामलों में परीक्षा से वंचित कर दिए जाने का आदेश पारित किया गया हो| उम्मीदवारों के परीक्षा में बैठने की पात्रता यह पात्रता के बिंदु पर आयोग का निर्णय अंतिम होगा|

सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी