बिहार की आज की प्रमुख खबरें
14/02/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:
👉 आज महीने के दूसरे सोमवार को ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में लोगों ने माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
👉 ‘समाज सुधार अभियान’ को लेकर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि
समाज सुधार अभियान के अन्तर्गत इसी महीने में तीन सभा करने का निर्णय लिया गया है: मुख्यमंत्री
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ.चन्द्रशेखर सिंह ने दीघा में पिछड़ा वर्ग प्लस टू बालिका आवासीय विद्यालय के भवन निर्माण हेतु चिन्हित 5 एकड़ भूमि का निरीक्षण किया एवं कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 पूर्णिया के जिलाधिकारी श्री राहुल कुमार की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पंचायत स्तर पर सूखा-गीला डस्टबिन खरीद कर ग्रामीणों को उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया।
👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में महिला पर्यवेक्षिका के नियोजन हेतु चयन समिति के साथ बैठक हुई। उन्होंने जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई.सी.डी.एस. को चयन कार्य में पूर्ण पारर्दशिता बरतने का निर्देश दिया।
👉 समस्तीपुर के जिलाधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह ने “जिला जल एवं स्वच्छता समिति” की समीक्षा की। उन्होंने शहर में साफ-सफाई, अतिक्रमण हटाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया।
👉 बेगूसराय के जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार वर्मा ने मनरेगा अंतर्गत जिले में क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
👉 नवादा के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा के मार्गदर्शन में सिविल सर्जन डॉ. निर्मला कुमारी की प्रयास से रजौली अस्पताल में 22 लोगों का मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन किया गया। उन्होंने बताया कि सभी मरीजों में आधुनिकतम लेंस लगाया गया है।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar