Homeकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार23/02/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

23/02/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

23/02/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज समाज सुधार अभियान के अंतर्गत जमुई के श्रीकृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम से सभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी कुरीतियों के उन्मूलन तथा नशा मुक्ति को लेकर लोगों को जागरूक किया।

👉 कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सतत जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत 2558 हितग्राहियों को 6.73 करोड़ रुपये की राशि का डमी चेक सौंपा।

👉 2886 स्वयं सहायता समूहों का बैंक से जुड़ाव कैश क्रेडिट लिमिट के द्वारा कराया गया है। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने चेक के माध्यम से लाभार्थियों को 79.465 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की।

👉 ऊर्जा मंत्री श्री विजेन्द्र प्रसाद यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि पेसू (पश्चिम) का आशियाना नगर डिविजन देश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर शत-प्रतिशत लगाकर अव्वल बन गया है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर मॉडल को केन्द्र सरकार ही नहीं देश के कई राज्यों ने भी अपनाया है।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को समन्वय स्थापित कर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

👉 दरभंगा के जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय किसान मेला-सह-उद्यान प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने मेला में लगे स्टॉलों का भी अवलोकन किया।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने फुटकर विक्रेताओं के लिए वेंडिंग जोन बनाने हेतु सुपर बाजार में स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने इस संबंध में पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।

👉 बेतिया के जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार ने P.H.E.D. के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में जिलेवासियों को पानी की किल्लत नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखें।

👉 सारण के जिलाधिकारी श्री राजेश मीणा ने न्यायालय से सम्बन्धित लंबित वादों की समीक्षा की। उन्होंने अभियोजन पदाधिकारियों को लंबित वादों को त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय