शुक्रवार, मार्च 29, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार25/02/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

25/02/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

25/02/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 बिहार विधानमंडल बजट सत्र के पहले दिन माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर महामहिम राज्यपाल श्री फागू चौहान, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा और विधानपरिषद के सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह का स्वागत किया।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अपनी धर्मपत्नी एवं प्रख्यात समाजसेवी स्व. मंजू सिन्हा की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कंकड़बाग स्थित मंजू सिन्हा स्मृति पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

👉 माननीय श्रम संसाधन मंत्री श्री जिवेश कुमार ने श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी और नियोजन पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने सभी नवनियुक्त कर्मियों से श्रमिकों और युवाओं के हितार्थ में कार्य करने का आग्रह किया ।

👉 ‘विश्व आर्द्रभूमि दिवस’ के अवसर पर आयोजित सेमिनार का श्री नर्मदेश्वर लाल, सचिव, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा किया गया। सेमिनार में विशिष्ट प्रतिष्ठानों के वरीय वैज्ञानिक, उप मत्स्य निदेशक, जिला मत्स्य पदाधकारी समेत कई अधिकारी शामिल हुए।

👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने केंद्रीय कारा का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया।

👉 पूर्णिया के जिलाधिकारी श्री राहुल कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की त्रैमासिक बैठक हुई। उन्होंने कुल 28 मामलों में मुआवजा भुगतान की स्वीकृति दी।

👉 सारण के जिलाधिकारी श्री सारण राजेश मीणा के नेतृत्व में रिविलगंज थाना के अन्तर्गत अवैध खनन पर अंकुश लगाने हेतु छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान कई वाहन एवं अवैध रूप से भंडारित बालू को जब्त किया गया।

👉 अररिया के जिलाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सी.एच. ने समेकित मत्स्य पालन के कार्यो की समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिया।

👉 बेतिया के जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार ने ऑनलाइन म्यूटेशन एवं जमाबंदी अपडेशन कार्य की समीक्षा की। उन्होंने ऑनलाइन म्यूटेशन एवं जमाबंदी अपडेशन कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी