Homeकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार26/02/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

26/02/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

26/02/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज समाज सुधार अभियान के अंतर्गत बेगूसराय के आई.टी.आई मैदान से सभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी कुरीतियों के उन्मूलन तथा नशा मुक्ति पर जोर दिया। जीविका दीदियों ने भी मंच से अपना अनुभव साझा किया।

👉 कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सतत जीविकोपार्जन योजना से संबंधित 1875 हितग्राहियों को 3.42 करोड़ रुपये की राशि का डमी चेक सौंपा।

👉 7348 स्वयं सहायता समूहों का बैंक से जुड़ाव कैश क्रेडिट लिमिट के द्वारा कराया गया है। इसके लिए 257.27 करोड़ रुपये की राशि विभिन्न बैंकों के द्वारा दी गई। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने लाभार्थियों को चेक के माध्यम से राशि सौंपी।

👉 नवादा के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा की अध्यक्षता में मंडल कारा का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी वार्ड एवं जेल के बाहरी भूभागों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 समस्तीपुर के जिलाधिकारी श्री योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कौशल विकास सहित अन्य कार्यों की समीक्षा की गयी एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
👉 मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी श्री प्रणव कुमार ने मड़वन प्रखंड में जीविका द्वारा संचालित होने वाले ग्रामीण बाजार का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर छोटी-छोटी दुकानों को उपलब्ध कराना ग्रामीण बाजार का मुख्य उद्देश्य है।

👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने जिला टास्क फोर्स की बैठक की एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 सीतामढ़ी के जिलाधिकारी श्री सुनील कुमार यादव ने आगामी शिवरात्रि एवं होली पर्व को लेकर बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय