शुक्रवार, मार्च 29, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार28/02/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

28/02/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

28/02/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के 59वीं पुण्यतिथि पर महाहिम राज्यपाल फागू चौहान एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बांस घाट, पटना स्थित उनके समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

👉 बिहार विधानमंडल में उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ने आज सोमवार को वर्ष 2022-23 के लिए 2 लाख 37 हजार 691 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि क्षेत्र पर विशेष जोर दिया गया है।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने नवजात शिशु को दो बूंद दवा पिलाकर पांच दिवसीय पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान का शुभारम्भ किया।

👉 अररिया के जिलाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सी.एच ने 5 दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ किया। इस दौरान CS, DPM स्वास्थ्य एवं कई चिकित्सा पदाधिकारी मौजूद रहे।

👉 गोपालंगज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में बाबा रामेश्वर कर्तानाथधाम नारायणी महोत्सव को लेकर बैठक हुई। उन्होंने महोत्सव के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिया।

👉 सारण के जिलाधिकारी श्री राजेश मीणा ने पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत की। उन्होंने इस दौरान सदर अस्पताल में नवजात शिशुओं को पोलियो का खुराक पिलाया।

👉 समस्तीपुर के जिलाधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में लोक शिकायत निवारण की समीक्षा बैठक की एवं संबंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 मधुबनी के जिलाधिकारी श्री अमित कुमार की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक हुई। उन्होंने बताया कि कुल 32 मामलों पर विचार किया गया है।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी