शुक्रवार, मार्च 29, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार08/03/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

08/03/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

08/03/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश एवं देश की महिलाओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। राज्य और देश के विकास में महिलाओं का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयत्नशील है।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम सभी को सम्पूर्ण नारी जाति के उत्तरोत्तर विकास के प्रति सदैव प्रयत्नशील रहने का संकल्प लेना चाहिए। जिससे सामाजिक एवं आर्थिक विकास के साथ एक सुरक्षित और बेहतर माहौल मिल सके।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने आम लोगों के पेयजल की सुगम आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु चलंत चापाकल मरम्मती दल को हरी झंडी दिखाकर प्रखंड क्षेत्र में रवाना किया।

👉 अररिया के जिलाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सी.एच. ने संचालित योजनाओं के कार्यान्वयन तथा उपलब्धियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने डेटा प्रविष्टि की जानकारी ली।

👉 दरभंगा के जिलाधिकारी श्री राजीव रौशन की अध्यक्षता में राजस्व एवं आंतरिक संसाधन की समीक्षा बैठक हुई।

👉 समस्तीपुर के जिलाधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह ने “बिहार दिवस” की तैयारी को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की एवं कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 मुंगेर के जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार की अध्यक्षता में चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों के साथ बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने उद्योग विभाग के पदाधिकारियों से व्यवसाय शुरू करने के संबंध में जानकारी ली।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को स्वास्थ्य मानकों का क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी