Homeवैकल्पिक विषयउर्दू भाषा और साहित्य उर्दू भाषा और साहित्य (वैकल्पिक विषय)

[सिलेबस] उर्दू भाषा और साहित्य (वैकल्पिक विषय)

बिहार लोक सेवा आयोग मुख्य परीक्षा पाठ्यक्रम – उर्दू भाषा और साहित्य (वैकल्पिक विषय)

खण्ड- I (Section – I)

(क) भारत में आर्यों का आगमन- भारतीय आर्य भाषा का तीन चरणों- प्राचीन भारतीय आर्य (प्रा॰भा॰आ॰), मध्ययुगीन भारतीय आर्य (म॰भा॰आ॰) और अर्वाचीन भारतीय आर्य (अ॰भा॰आ॰) में विकल्प, अर्वाचीन भारतीय आर्य भाषाओं का वर्गीकरण- पश्चिमी हिन्दी और इसकी उप भाषाओं; खड़ी बोली, ब्रज भाषा और हरियाणवीं उर्दू का खड़ी बोली के साथ संबंध, उर्दू में फारसी, अरबी तत्व, उत्तर में 1200 से 1800 तक और दक्षिण में 1400 से 1700 तक का उर्दू का विकास।

(ख) उर्दू स्वत विज्ञान की महत्वपूर्ण विशेषताएँ- रूप विज्ञान, वाक्य रचना, इसके स्वत विज्ञान, रूप विज्ञान और वाक्य रचना में फारसी एवम् अरबी तत्व शब्द भण्डार।

(ग) दक्खिनी उर्दू- इसका उद्भव और विकल्प, इसकी महत्वपूर्ण भाषा मूलक विशेषताएँ।

(घ) दक्खिनी उर्दू साहित्य (1450-1700) की महत्वपूर्ण विशेषताएँ- उर्दू साहित्य की दो पृष्ठभूमियाँ; फारसी, अरबी और भारतीय मसजवीं भारतीय कथाएँ, उर्दू साहित्य पर पश्चिम का प्रभाव, शास्त्रीय साहित्य विधाएँ, गजल, रहस्यवाद, कसीदाएँ, रूवाई, किता, गद्य कथा साहित्य, आधुनिक विधाएँ, अनुक्रांत छन्द, मुक्त छंद, उपन्यास, कहानियाँ, नाट्य साहित्य समीक्षा और निबन्ध।

खण्ड- II (Section – II)

इस प्रश्न पत्र में निर्धारित पाठ्यक्रमों का मूल अध्ययन अपेक्षित होगा और इसमें ऐसे प्रश्न पूछे जाएंगे जिनसे उम्मीदवार की समीक्षा क्षमता की परीक्षा हो सके।

गद्य

1. मीर अम्मन : बाग-ओ-बहार
2. गालिब : खतूके गालिब/अंजूमन तरक्की-ए-उर्दू
3. कलीमुद्दीन अहमद :  उर्दू तंकीद पर एक नजर
4. रूस्वा : उमरा-ओ जॉन-अदा
5. प्रेमचन्द : वारदात
6. अबुल कलाम आजाद : धुबर-ए-खातिर
7. इम्तियाज अली ताज : अनारकली

पद्य

8. मीर : इतिखाबे कलामे-मीर (सम्पा॰ अब्दुल हक)
9. सौदा : कसाइद (हजावियात सहित)
10. गालिब : दीवाने गालिब
11. इकबाल : बाला ए जिब्राइल
12. जोश मलीहाबादी : सैफो सूबू
13. शाह अजीमाबादी : कुलिवाते शाद
14. फैज : कलामे फैज (सम्पूर्ण)

सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय