Homeकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार8/07/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

8/07/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

8/07/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने राजगीर में लगने वाले मलमास मेला की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मेला के सफल आयोजन एवं श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा प्रदान करने के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 सूबे की महिलाओं के विकास एवं उत्थान हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि जीविका के अंतर्गत अब तक 10 लाख 45 हजार स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है, जिसमें 1 करोड़ 30 लाख से अधिक जीविका दीदियां जुड़ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इससे जीविका दीदियों के रोजगार, आमदनी एवं बचत को बढ़ावा मिल रहा है, जिससे वे अच्छे से अपने परिवार का जीवन यापन कर पा रही हैं। इससे अब महिलाओं में जागृति आ रही है और वे स्वावलंबी बन रही हैं।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने अवर निबंधन कार्यालय, फुलवारीशरीफ का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निबंधन कार्य से आने वाले व्यक्तियों के लिए यहां पर उत्कृष्ट सुविधा उपलब्ध है।

👉 रोहतास के जिलाधिकारी श्री धर्मेद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति (DEP) की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाये जाने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 किशनगंज के जिलाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सोलर स्ट्रीट लाइट का अधिष्ठापन करते हुए उसका भुगतान जल्द से जल्द करने के निर्देश दिये।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री वैभव चौधरी ने जिलान्तर्गत मधेपुरा से खगड़िया सीमा तक बन रहे NH-107 के कार्य प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ससमय कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।

👉 पूर्णिया के जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने किसानों के बीच सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने पर्यवेक्षण गृह, जहानाबाद का निरीक्षण किया। उन्होंने पर्यवेक्षण गृह में बुनियादी सुविधा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु सम्बंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने अंचल कार्यालय, सरायगढ़-भपटियाही का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान संधारण पंजी की जांच की।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय