Homeकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार06/07/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

06/07/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

06/07/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 सूबे में यातायात को और बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बुधवार को जे.पी.गंगा पथ परियोजना के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करें। जे.पी.गंगा पथ का गायघाट के पास गांधी सेतु से भी बेहतर कनेक्टिविटी करायें ताकि गांधी सेतु के साथ जे.पी. गंगा पथ का सम्पर्क सुगम हो सके। उन्होंने कहा कि जे.पी.सेतु से होते हुए इस पथ का बकरपुर के पास एन.एच.-19 का केनेक्टिविटी किया गया है, जिससे छपरा और हाजीपुर जाने के लिए लोगों को एक और सुगम मार्ग उपलब्ध हो सकेगा।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने निरीक्षण के दौरान कहा कि उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार की संपर्कता और बेहतर करने के लिए पथ निर्माण और पुल निर्माण निगम द्वारा कई कार्य किये गये हैं। उन्होंने कहा कि पटना से बाहर आने-जानेवाले लोगों का सम्पर्क और सुलभ बनाने के साथ-साथ पटना शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए कई महत्वपूर्ण पथ परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने राज्य के 08 जिलों में वज्रपात से 15 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि आपदा की इस घड़ी में वह प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने सभी मृतक के परिजनों को तत्काल 04-04 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये। मालूम हो कि वज्रपात से रोहतास में 05, खगड़िया में 01, कटिहार में 02, गया में 02 , जहानाबाद में 02, कैमूर में 01, बक्सर में 01 एवं भागलपुर में 01 व्यक्ति की मौत हुई है।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह और पुलिस अधीक्षक ने फुलवारीशरीफ प्रखंड परिसर अवस्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के अद्यतन दिशा-निर्देशों के अनुसार यह नियमित निरीक्षण था।

👉 मधेपुरा के जिलाधिकारी श्री विजय प्रकाश मीणा की अध्यक्षता में शहरी विकास, बुडको द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सर्वप्रथम नाले की साफ-सफाई एवं बरसात के पानी की निर्बाध निकासी हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 अररिया की जिलाधिकारी श्रीमती इनायत खान ने हयातपुर एवं कमलदाहा पंचायत का निरीक्षण किया। उन्होंने सरकार के महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 कैमूर के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार ने एन.एच. 319 ए के चौड़ीकरण हेतु अधिग्रहित भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को रैयतों का कैंप लगाकर मुआवजा भुगतान हेतु प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिये।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री वैभव चौधरी ने संभावित बाढ़ के मद्देनजर पूर्वी कोशी तटबंध चन्द्रायण बराही घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने ई-2 स्पर पर रेनकट की मरम्मति जल्द कराने के निर्देश दिये।

👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने वैशाली प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय, फुलाढ़ का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति एवं बच्चों से मिलकर पढ़ाई की स्थिति की जानकारी ली।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय