बिहार की आज की प्रमुख खबरें
04/07/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:
👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कुल 8 एजेंडों पर मुहर लगाई गयी।
👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बिहार कैबिनेट ने विदेशों से मेडिकल की पढ़ाई कर इंडियन मेडिकल ग्रेजुएट्स को चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पतालों में इंटर्नशिप देने पर मुहर लगाई। वहीं बिहार बायो फ्यूल्स के उत्पादन प्रोत्साहन नीति, 2023 की मंजूरी दी है। इसके तहत राज्य सरकार द्वारा अधिकतम 5 करोड़ रुपये तक का अनुदान दी जाएगी। खासकर एथनॉल उत्पादन को लेकर यह पॉलिसी लाई गयी है।
👉 बेतिया के जिलाधिकारी श्री दिनेश कुमार राय ने संभावित बाढ़ के मद्देनजर बगहा के शास्त्रीनगर में विभिन्न तटबंधों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तटबंधों की सतत् निगरानी रखने के निर्देश दिये।
👉 किशनगंज के जिलाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला अन्तर्गत संचालित सभी भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
👉 नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील वादों की सुनवाई हुई। उन्होंने प्राप्त कुल 16 मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया।
👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में जिलास्तरीय पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 कैमूर के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में दैनिक जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जनता दरबार में आये कुल 41 फरियादियों की समस्याएं सुनी एवं समाधान हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 बक्सर के जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने समन्वय स्थापित कर योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
👉 पूर्णिया के जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar