Homeकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार20/06/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

20/06/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

20/06/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की।

👉 सूबे में पर्यटन क्षेत्र के विस्तार हेतु राज्य सरकार निरंतर प्रयत्नशील है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार म्यूजियम एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का संग्रहालय है, जहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं। उन्होंने कहा कि इस संग्रहालय का प्रबंधन और कार्यकलाप का संचालन बेहतर ढंग से होते रहना चाहिए।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि पटना म्यूजियम और बिहार म्यूजियम को आपस में अंडर ग्राउंड कनेक्ट किया जा रहा है, जब यह बनकर तैयार हो जाएगा तो यह भी अद्भुत होगा। इससे बाहर से आने वाले लोगों को दोनों संग्रहालयों का एक साथ अवलोकन करने में सहूलियत होगी।

👉 मधेपुरा के जिलाधिकारी श्री विजय प्रकाश मीणा की अध्यक्षता में एन.एच.- 106 एवं एन. एच.- 107 की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने निर्माण कार्य को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 बक्सर के जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार की अध्यक्षता में जिला राजस्व समन्वय समिति की मासिक समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 बेगूसराय के जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जिला तकनीकी पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने राजस्व विभाग से जुड़े विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन तथा प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 मधुबनी के जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं विद्यालय परिवहन समिति की बैठक हुई। उन्होंने यातायात व्यवस्था को दुरूस्त बनाये रखने के उद्देश्य से लगातार अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाए जाने के निर्देश दिये।

👉 जमुई के जिलाधिकारी श्री अवनिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आगामी बकरीद, 2023 पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। उन्होंने शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय