Homeकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार19/06/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

19/06/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

19/06/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 किसानों को हरसंभव सहायता पहुंचाने हेतु राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में कृषि के क्षेत्र में काफी काम हुआ है। हम शुरू से चाहते हैं कि राज्य में कृषि का विकास हो। उन्होंने कहा कि किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए इसका लगातार विस्तार किया जा रहा है।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि देश का हर आदमी बिहार में उत्पादित कोई न कोई चीज खायें। उन्होंने कहा कि सात निश्चय-2 के अंतर्गत हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने का काम किया जा रहा है। फसलों के उत्पादन के साथ-साथ किसानों की भी आमदनी बढ़े, यही हमलोगों का प्रयास है।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने जहानाबाद जिला के कुर्था प्रखंड के जदयू प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि ओम प्रकाश वर्मा समता पार्टी के स्थापना काल से जुड़े हुए थे। वे पार्टी के समर्पित एवं अनुशासित कार्यकर्ता थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने महान स्वतंत्रता सेनानी मौलाना मजहरूल हक साहब के पोते अब्दुल्ला हुसैन साहब के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि अब्दुल्ला साहब के निधन की खबर से बहुत दुखी हूं। उन्होंने कहा कि अब्दुल्ला साहब की सामाजिक कार्यों में गहरी रूची थी।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेख सिंह की अध्यक्षता में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील वादों की सुनवाई हुई। उन्होंने प्राप्त कुल 15 मामलों की जांच की एवं उसके निवारण हेतु समुचित कार्रवाई के निर्देश दिये।

👉 मुंगेर के जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार की अध्यक्षता में आगामी बकरीद, 2023 को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। उन्होंने शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।

👉 कैमूर के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में दैनिक जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जनता दरबार में आये 37 फरियादियों की समस्याएं सुनी और समाधान हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र में जीविका दीदी द्वारा संचालित केला रेशा उत्पादन केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने उद्योग के प्रोत्साहन हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री वैभव चौधरी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने स्वास्थ्य से जुड़े योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय