बिहार की आज की प्रमुख खबरें
16/06/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:
👉 सूबे में महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, जीविका, सभी सरकारी सेवाओं में 35 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकाय के चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ सहित कई अन्य योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे आज महिलाएं आत्मविश्वास के साथ प्रदेश की तरक्की में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि पुलिस बल में महिलाओं को 35 प्रतिशत का आरक्षण दिया। अब पुलिस बल में काफी तादाद में महिलाओं की संख्या हो गयी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक विकास के साथ एक सुरक्षित और बेहतर माहौल मिल सके यही हमारा प्रयास है। उन्होंने कहा कि हमने डायल 112 की शुरूआत करायी। इस व्यवस्था के अंतर्गत किसी भी प्रकार के आपातकालीन स्थिति में नि:शुल्क कॉल कर सकता है।
👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने ओडिशा के बालासोर में बहनागा रेलवे स्टेशन के पास हुई भीषण रेल दुर्घटना में बिहार के प्रत्येक मृतक के परिजनों को 02-02 लाख रुपये एवं गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुख्यमंत्री राहत कोष से अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है। साथ ही मुख्यमंत्री ने मृत लोगों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह घटना काफी दु:खद है।
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला अभियोजन समिति की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
👉 कैमूर के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जनता दरबार में आये कुल 43 फरियादियों की समस्याएं सुनी एवं समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 पूर्णिया के जिलाधिकारी श्री कुन्दन कुमार के द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मरंगा स्थित बियाडा बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार कलस्टर कार्यालय का निरीक्षण किया गया। उन्होंने उद्योग को और बढ़ावा देने के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
👉 अरवल की जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ने बालू घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अवैध उत्खनन पर रोक लगाने हेतु लगातार छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश दिये।
👉 गया के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में बनाए गए डेडीकेटेड हीट स्ट्रोक वार्ड का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कुल 50 बेड को पूरी तरह से फंक्शनल रखा गया है ताकि हीटवेव से संबंधित कोई भी मरीज के आने पर उनका तुरंत इलाज हो सके।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar