Homeकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार01/06/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

01/06/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

01/06/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 सूबे में यातायात को और सुगम बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि बेहतर सड़क होने से लोगों का आवागमन आसान होता है। उन्होंने निर्देश दिया कि ग्रामीण पथों का बेहतर रखरखाव विभाग द्वारा ही कराएं, इसके लिए आवश्यकतानुसार जितने अभियंताओं और कर्मियों की जरूरत हो उनकी जल्द बहाली कराएं।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने निर्देश दिया कि ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा जो पायलट प्रोजेक्ट के रूप में दो जिलों में कार्य करने की पूरी स्थिति दिखायी गयी है, उसे पूरे राज्य में क्रियान्वित करें। विभाग के लोग पथों के निर्माण और मेंटेनेंस के लिए सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे तो बेहतर सड़कों का निर्माण होगा और सड़कें मेंटेन भी रहेगी। उन्होंने कहा कि संसाधनों की जो भी आवश्यकता होगी उसे पूरा किया जाएगा।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने रेलवे बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र कुमार सिंह के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. आर. के. सिंह इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ इंजीनियर्स के कुशल अधिकारी थे। वे एक मिलनसार व्यक्ति थे। विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने अपनी भूमिका का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था। उनके निधन से प्रशासनिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

👉 माननीय कृषि मंत्री श्री कुमार सर्वजीत के कर-कमलों द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई (WDC-PMKSY 2.0) अंतर्गत एक दिवसीय क्षमता संवर्द्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर कृषि मंत्री ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जलछाजन क्षेत्र में पड़ने वाले प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन है। मिट्टी की उर्वरा शक्ति एवं फसलों का उत्पादकता बढ़ाने के साथ ही ग्रामीण बेरोजगारों को जिविका का स्त्रोत विकसित करने का प्रयास है।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने अंचल कार्यालय, निर्मली का निरीक्षण किया। उन्होंने सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री वैभव चौधरी ने महिषी प्रखंड के ग्राम बलिया सिमर तटबंध का निरीक्षण किया। उन्होंने संभावित बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर कटाव निरोधी कार्य ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिये।

👉 कैमूर के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जनता दरबार में आये कुल 36 फरियादियों की समस्याएं सुनी एवं समाधान हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल ने जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, पूर्वी चम्पारण का जायजा लिया। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के कार्य प्रगति के बारे में जानकारी ली।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना अंतर्गत जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसी के प्रतिनिधियों को तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय