बिहार की आज की प्रमुख खबरें
28/05/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:
👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश ने मोबाइल ऐप मौसम, बिहार के लोकार्पण कार्यक्रम में कहा कि बिहार मौसम सेवा केंद्र का शुभारंभ होना बहुत खुशी की बात है और यह कार्य प्रशंसनीय है। इसके लिये मौसम वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि उच्च कोटि की कार्यकुशलता के साथ से निरंतर कार्य करते रहेंगे। पंचायत स्तर तक के मौसम की सटीक जानकारी के लिए मोबाइल ऐप विकसित करने वाला बिहार, भारत का पहला राज्य है।
👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि मौसम पूर्वानुमान की सटीक जानकारी होने से राज्य में किसानों को खेती में सुविधा होगी साथ ही बीजों की बुआई और फसलों की कटाई आदि कार्यों को सही समय पर कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के पूर्वानुमान की सूचना प्रसारित कर लोगों को सतर्क किया जाएगा जिससे कम-से-कम क्षति होगी।
👉 कैमूर के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में जीविका समूह की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने नीरा स्टॉल खोलने एवं जीविका समूहों को ज्यादा से ज्यादा ऋण उपलब्ध कराने के संबंध में कई आवश्यक दिशा- निर्देश दिये।
👉 दरभंगा के जिलाधिकारी श्री राजीव रोशन की अध्यक्षता में भूमि विवाद की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने चिह्नित मामलों को भू-समाधान पोर्टल पर प्रविष्टि करने के निर्देश दिये।
👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने बिदुपुर थाना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र में बेहतर विधि- व्यवस्था बनाये रखने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री वैभव चौधरी की अध्यक्षता में सात निश्चय योजना के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए।
👉 मधेपुरा के जिलाधिकारी श्री विजय प्रकाश मीणा ने खरीफ महाअभियान प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह रथ सभी पंचायतों में जाकर कृषि विभाग की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगा।
👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल ने केसरिया प्रखंड में अवस्थित ऐतिहासिक धरोहर बौद्ध स्तूप एवं नवनिर्मित कैफेटेरिया हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने पर्यटन क्षेत्र को और विकसित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar