बिहार की आज की प्रमुख खबरें
23/05/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:
👉 सूबे में पर्यटन क्षेत्र के विस्तार के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने वैशाली जिले के वैशालीगढ़ में निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं बुद्ध स्मृति स्तूप के निर्माण कार्य में तेजी लाने और इसे जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।
👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि बुद्ध कलश स्तूप का निर्माण कार्य बेहतर ढंग से करें। बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं बुद्ध स्मृति स्तूप का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।
👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व सांसद श्री शिवानंद तिवारी की धर्मपत्नी बिमला देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि उनका निधन दुःखद है। वह एक धर्मपरायण महिला थीं। दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना है।
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने राजकीय अम्बेदकर 10+2 अनुसूचित जाति आवासीय बालिका विद्यालय, गायघाट का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में ओपन जिम एवं खेल मैदान को बेहतर बनाये रखने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 पूर्णिया के जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने जिले में ज्यादा-से- ज्यादा उद्योग को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर पूर्णिया बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।
👉 कैमूर के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में श्रम संसाधन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
👉 गया के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम की अध्यक्षता में भू-अर्जन विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को 05 जून तक शत-प्रतिशत राशि रैयतों के बीच मुआवजा वितरण करने के निर्देश दिये।
👉 मधुबनी के जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने 28 मई से 1 जून, 2023 तक चलाए जाने वाले पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar