Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार

14/05/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

14/05/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने धर्मपत्नी स्व. मंजू सिन्हा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने नये समाहरणालय भवन परिसर के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नये समाहरणालय भवन में एक ही छत के नीचे जिला प्रशासन के सभी कार्यालय होंगे। इससे लोगों को काफी सहूलियत होगी और उन्हें अधिक सुगमता से सेवा प्रदान की जा सकेगी।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि नया समाहरणालय भवन काफी बेहतर ढंग से बनाया जा रहा है जो भूकंपरोधी और पर्यावरण के अनुकूल होगा। इस समाहरणालय भवन परिसर के उत्तर में गंगा नदी और दक्षिण में गांधी मैदान होने से इसका दृश्य और भी मनोरम लगेगा।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने बिस्कोमान भवन, गांधी मैदान के नजदीक स्थायी नीरा विपणन क्रय केन्द्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि नीरा स्वास्थ्यवर्धक एवं पौष्टिक प्राकृतिक पेय है। यह सभी उम्र के लोगों के लिए लाभकारी है।

👉 पूर्णिया के जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान को लेकर समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने अभियान को सफल बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 बांका के जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार ने बाबर चक में बन रहे स्मार्ट विलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी आवंटित कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये।

👉 सीवान के जिलाधिकारी श्री मुकुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील वादों की सुनवाई हुई। उन्होंने प्राप्त कुल 25 मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया।

👉 किशनगंज के जिलाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान सुनिश्चित कराने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने आपदा पीड़ितों के बीच लंबित मुआवजे का भुगतान सुनिश्चित कराने हेतु कई आवश्यक दिशा- निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
हिन्दी
Exit mobile version