Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार

30/04/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

30/04/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा एस. डी.आर.एफ. वाहनी मुख्यालय, बिहटा (पटना) परिसर में एस.डी.आर.एक भवन एवं अन्य सभी आधारभूत संरचनाओं की निर्माण कार्ययोजना एवं राज्य के 17 जिलों में प्रथम चरण में जिला आपात अनुक्रिया सुविधा-सह-प्रशिक्षण केन्द्र योजना का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री शाहनवाज समेत कई वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बालश्रम उन्मूलन दिवस के अवसर पर अपने संदेश में कहा कि प्रत्येक वर्ष 30 अप्रैल को बालश्रम उन्मूलन दिवस के रूप में मनाया जाता है। बच्चे देश के भविष्य हैं। 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से काम लेना बालश्रम कानून के अन्तर्गत एक दण्डनीय अपराध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बाल श्रम से विमुक्त बच्चों के पुनर्वास एवं कल्याण हेतु कई काम किये जा रहे हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि बालश्रम मुक्त समाज के निर्माण हेतु राज्य सरकार के प्रयासों को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दें।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के द्वारा सूडान से लौटनेवाले बिहार के निवासियों को मुंबई एवं नई दिल्ली एयरपोर्ट से अपने खर्च पर पटना तक लाने का निर्णय लिया गया है। मालूम हो कि भारत सरकार ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत सूडान में फंसे भारतीयों को वापस ला रही है।

👉 कैमूर के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री ललित मोहन शर्मा ने ओवरलोडिंग की रोकथाम हेतु स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कुदरा प्रखंड के खुरमाबाद एवं डंगरी तथा दुर्गावती प्रखंड के खजुरा में अस्थाई चेकिंग पॉइंट बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 शेखपुरा की जिलाधिकारी श्रीमती जे. प्रियदर्शिनी ने जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने क्षेत्र भ्रमण के तहत रतनी फरीदपुर प्रखंड के कसवां पंचायत में विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने परियोजना बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, त्रिवेणीगंज परिसर में नवनिर्मित साईंस पार्क का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल के संबंध में छात्रों और शिक्षकों से बातचीत की।

👉 अरवल की जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने निर्माणाधीन व्यवहार न्यायालय परिसर, परिवार न्यायालय एवं हाजत का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अभियंता एवं संवेदक को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री वैभव चौधरी ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
हिन्दी
Exit mobile version