गुरूवार, मार्च 28, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार10/04/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

10/04/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

10/04/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 आज महीने के दूसरे सोमवार को ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कई फरियादियों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से अपनी समस्याओं की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये ।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कुल 06 एजेंडों पर मुहर लगाई गयी।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बिहार कैबिनेट ने शिक्षक अभ्यर्थियों को तोहफा दिया। कैबिनेट ने शिक्षक नियुक्ति के लिए नयी शिक्षा नियमावली, 2023 पर मुहर लगाई। नये फैसले के अनुसार शिक्षक अब राज्यकर्मी होंगे। आयोग के माध्यम से शिक्षकों की बहाली होगी। इसके लिए जल्द ही आयोग का गठन किया जाएगा।

👉 पटना के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पटना साहिब महोत्सव को लेकर बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ससमय तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। मालूम हो कि 14 और 15 अप्रैल को पटना साहिब महोत्सव का आयोजन होना है।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील वादों की सुनवाई हुई। उन्होंने प्राप्त कुल 7 मामलों में से 4 मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया।

👉 मधुबनी के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बढ़ती गर्मी एवं तेज पछुआ हवा को देखते हुए अगलगी तथा संभावित हीटवेव से बचाव को लेकर साप्ताहिक आपदा की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि सतर्कता एवं जानकारी से हमलोग अगलगी एवं संभावित हीटवेव से बचाव कर सकते हैं।

👉 औरंगाबाद के जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल के निकट निर्माणाधीन आवासीय जीएनएम एवं पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 बेतिया के जिलाधिकारी ने बगहा शहर को संभावित बाढ़ एवं कटाव से बचाने को लेकर पारस नगर में कराये जा रहे कटाव निरोधक कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यपालक अभियंता को ससमय कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी