शुक्रवार, मार्च 29, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार27/03/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

27/03/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

27/03/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि सूबे में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की शुरूआत की गयी। इसके तहत 5 लाख रुपये का अनुदान एवं 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। सामान्य वर्ग एवं पिछड़े वर्ग के युवकों को 5 लाख रुपये का अनुदान एवं 5 लाख रुपये तक का ऋण मात्र 1 प्रतिशत के ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

👉 नारी उत्थान के लिए राज्य सरकार निरंतर काम कर रहा है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा वर्ष 2006 में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। इसके एक साल बाद नगर निकायों के चुनाव में भी महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व सांसद एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रंजीत सिंह उर्फ रंगबाबू के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

👉 गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में सभी विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 बक्सर के जिलाधिकारी श्री अमन समीर ने राइस मिलरों के साथ बैठक की। उन्होंने उसना चावल की उपलब्धता पर ज्यादा जोर दिया।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में शिक्षा / खेल से संबंधित समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण/समान/समावेशी शिक्षा, दिव्यांग बच्चों का UID कार्ड निर्माण, मध्याह्न भोजन, बेस्ट ऐप से निरीक्षण तथा खेल किट की उपलब्धता हेतु सम्बंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिये।

👉 बेतिया के जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में आगामी रामनवमी पर्व एवं माह-ए-रमजान को लेकर बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्योहार के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने समाहरणालय स्थित EVM एवं VVPAT गोदाम में हो रहे ATP कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी