Homeकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार26/03/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

26/03/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

26/03/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने चैती छठ के अवसर पर राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि छठ आत्मानुशासन का पर्व है, जिसमें लोग आत्मिक शुद्धि और निर्मल मन से अस्ताचलगामी और उदयीमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चैती छठ राज्यवासियों के लिये सुख, समृद्धि एवं शांति लेकर आये।

👉 सूबे में शिक्षा क्षेत्र को और सुदृढ़ बनाने हेतु राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि युवाओं के शिक्षा और प्रशिक्षण पर जोर दिया जा रहा है। युवाओं को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लाभ एवं कौशल प्रशिक्षण कराया जा रहा है। युवाओं की शक्ति से ही बिहार की और प्रगति होगी।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने रामनवमी पर्व को लेकर वरीय पदाधिकारियों के साथ वीर कुंवर सिंह पार्क, जीपीओ एवं महावीर मंदिर के समीप विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रामनवमी पर्व को लेकर सभी तैयारी तीव्र गति से चल रही है।

👉 सारण के जिलाधिकारी श्री राजेश मीणा की अध्यक्षता में बिहार विधान परिषद के 03- सारण स्नातक/शिक्षक निर्वाचन, 2023 हेतु सभी प्रतिनियुक्त माइक्रो प्रेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन हुआ। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 बक्सर के जिलाधिकारी श्री अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्योहार के दौरान विधि- व्यवस्था बनाये रखने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 बेगूसराय के जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने सदर अस्पताल में विभिन्न जनोपयोगी स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार हेतु जीविका स्वास्थ्य सहायता केंद्र एवं नवनिर्मित मातृत्व शल्य कक्ष का लोकार्पण किया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा की अध्यक्षता में बिहार जाति आधारित गणना, 2022 के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जिला/अनुमंडलीय स्तरीय पदाधिकारी एवं फील्ड ट्रेनरों ने प्रशिक्षण लिया।

👉 रोहतास के जिलाधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग की बैठक हुई। बैठक में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस एवं सहायक निदेशक दिव्यांग सशक्तिकरण कोषांग शामिल हुए।

👉 नवादा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अम्ब्रीष राहुल की अध्यक्षता में आगामी रामनवमी, रमजान और चैती छठ महापर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। उन्होंने शांतिपूर्वक एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय